राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चकराघाट में शुक्रवार की रात मामूली विवाद के बाद तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। तीनों आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अभिरक्षा में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपित चकराघाट से ही लगे पुरब्याऊ टौरी के बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकराघाट निवासी 29 वर्षीय अमित उर्फ अम्मू पिता चंद्रभान दुबे शुक्रवार की रात चकराघाट में खड़ा था। तभी वहां राह चलते धक्का लगने की बात पर तीन लड़कों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद धनुषधारी मंदिर के सामने आरोपितों ने अमित पर चाकुओं से हमला कर दिया। अमित के पेट में बाएं तरफ चाकू का गहरा घाव लगा। वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। विवाद के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित वहां से भाग गए। आसपास के लोग तुरंत घायल अमित को पहले संजय ड्राइव के पास स्थित चेतन्य अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डाक्टरों ने चेक करने के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद घटनास्थल पर तुरंत कोतवाली प्रभारी नवीन जैन और गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितो की तलाश शुरू की। सूचना के बाद मौके पर मृतक अमित दुबे के स्वजन भी पहुंच गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले में तीनों नाबालिग आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक अमित दुबे चाट का ठेला लगाता था। दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था।
सूचना के बाद घटनास्थल पर तुरंत कोतवाली प्रभारी नवीन जैन और गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितो की तलाश शुरू की। सूचना के बाद मौके पर मृतक अमित दुबे के स्वजन भी पहुंच गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले में तीनों नाबालिग आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक अमित दुबे चाट का ठेला लगाता था। दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था।