चलती गाड़ी से कूदा इंजीनियर, जरा सी चूक और हमेशा के लिए खोए पैर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । शनिवार सुबह जरा सी चूक से युवक की जान पर बन आई। किसी तरह युवक की जिंदगी तो बच गई, लेकिन हमेशा के लिए उसने अपने पैर खो दिए। युवक को हैदराबाद जाना था, लेकिन वह दिल्ली जाने वाली गाड़ी में सवार हो गया। जब गलती का अहसास हुआ, तो चेन खींचकर चलती ट्रेन से उतर गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना ग्वालियर- मुरैना स्टेशन के बीच की है।

भिंड निवासी कप्तान (35) सिंह पुत्र उदयवीर सिंह हैदराबाद की IT कंपनी में काम करता है। फिलहाल वह वह छुट्‌टी पर घर आया था। सुबह उसे सदन एक्सप्रेस में ग्वालियर से हैदराबाद जाना था। वह सुबह सामान लेकर भिंड से ग्वालियर स्टेशन पहुंच गया। गलती से यहां वह प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंच गया। यहां प्लेटफाॅर्म पर आई एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को वह सदर्न एक्सप्रेस समझकर उसमें सवार हो गया।

ट्रेन में बैठने के बाद युवक को जैसे ही पता चला कि वह गलत ट्रेन में है। तब तक गाड़ी स्पीड पकड़ चुकी थी। उसने रायरू स्टेशन गुजरने के बाद चेन पुलिंग कर दी। इस बीच ट्रेन पूरी तरह रुकी भी नहीं थी कि वह कूद गया। इसी दौरान वह ट्रेन के पहिए के बीच में फंस गया। गंभीर हालत में उसे मुरैना ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

बता दें कि सदर्न एक्सप्रेस और एमपी संपर्क क्रांति का ग्वालियर आने का समय अलसुबह 4 से 4.15 के बीच है। दिल्ली जाने वाली गाड़ी प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आती है, वहीं हैदराबाद जाने वाली ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर आती है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर वह कप्तान सिंह कैसे प्लेटफाॅर्म नंबर 2 पर पहुंच गया।

हादसे में कप्तान सिंह के पैर बुरी तरह कुचल गए। ट्रॉमा सेंटर में जान बचाने के लिए डॉक्टराें ने कप्तान सिंह के दोनों पैर काट दिए। डॉक्टरों के मुताबिक पैर बुरी तरह फट चुके थे। मसल्स फटने पर शरीर में जहर फैलने की संभावना थी, जिस कारण पैर काटने पड़े। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे गए।

- Advertisement -

Latest news

Анализ казино: основной портал и игровые автоматы

Анализ казино: основной портал и игровые автоматы Виртуальные азартные забавы превращаются в все более популярными, и гэмблинг-заведения демонстрируют разнообразие слотов, чтобы соответствовать запросам самых привередливых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Melbet зеркало 2025: как обойти блокировки и играть без сбоев

Melbet зеркало в 2025: что это и зачем оно нужно Автор: Александр Москвин | Проверяющий: Ксения Голубева Александр и Ксения — признанные эксперты iGaming с более...

카지노사이트 ⭐️ 온라인카지노, 바카라사이트 카지노사이트킴_67

2025년 10월 보증 플랫폼 추천 순위 TOP 25 비교 베팅의민족 “바카라 안전사이트” 페이지로 이동하여, 철저하게 검증된 안전한 바카라 사이트들을 한눈에 확인해 보세요. 이 페이지에서는 온라인에서...

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here