मध्यप्रदेश के भोपाल में और दो दिन बारिश के आसार:बुरहानपुर और खरगोन में तेज आंधी से लाखों केले के पौधे गिरे ,

- Advertisement -
- Advertisement -

भोपाल राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। बुरहानपुर और खरगोन में शनिवार को 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने से लाखों केले के पौधे गिर गए। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अगर कल मानसून केरल पहुंच जाता है तो 17 जून तक मध्यप्रदेश में उसके पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ताऊ ते और यास तूफान मानसून के लिए लिए अनुकूल रहे। इसकी वजह से तय समय पर मानसून के आने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि साउथ ईस्ट एमपी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। यहां से तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ तक भी ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे प्रदेश में नमी आ रही है। जिससे बादल बन रहे है। यह सिलसिला अगले दो दिन तक चलने का अनुमान है। इसके कारण शाम के समय भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। शाह ने बताया के सुबह से बादल छाने से तापमान में भी कमी आएगी।

ट्रफ लाइन

बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवा मिलती है तो एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली लाइन को ट्रफ (द्रोणिका ) लाइन कहते हैं। इसमे अचानक ही मौसम बदलता है और तेज हवा के साथ बारिश होती है।

रायसेन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्से में बारिश दर्ज की है। इसमें रायसेन में 13.4 एमएम, शाजापुर 10.0 एमएम, भोपाल 3.4 एमएम, छिदवाड़ा 4.4 एमएम, गुना 4.2 एमएम, सिवनी 1.2 एमएम, इंदौर 1.2 एमएम, होशंगाबाद 1.4 एमएम, खरगौन 1.4 एमएम, भोपाल शहर में 12.3 एमएम और राजगढ़ में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco casino Trkiyede kayt ve giri.2147

Pinco casino Türkiye’de - kayıt ve giriş ▶️ OYNAMAK ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Бонус на первый депозит Мелбет 2025: крутая ставка для новичков

Бонус на первый депозит Мелбет 2025: открой страничку своей удачи Автор: Андрей Бондаренко — опытный спортивный обозреватель с более чем 10-летним стажем в iGaming. Проверил: Евгений...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here