चांद के अंधेरे वाले हिस्से से मिट्टी का सैंपल लेकर धरती की ओर निकला चीन का यान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I 25 मई को चांग’ई-6 मंगोलिया में लैंड करेगा। अगर ये योजना सफल होती है तो चीन चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने वाला पहला देश बन जाएगा।

चीन ने पिछले महीने 3 मई को चांग’ई-6 मून लैंडर लॉन्च किया था। अब इस मून लैंडर ने चांद के अंधेरे हिस्से से मिट्टी निकालने में कामयाबी हासिल कर ली है। ये जानकारी चीनी स्पेस मिशन ने दी है। न्यूज वेबसाइट अलजजीरा के मुताबिक चीन ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से से मिट्टी का सैंपल लेने के लिए मून लैंडर में ड्रिल कर खोदने और फिर मलबे को उठाने की मैकेनिकल आर्म लगाई गई थी।

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि इस सैंपल के विश्लेषण से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को चंद्रमा, पृथ्वी और सौर मंडल के बनने और उनका विकास होने से जुड़े सुराग मिल पाएंगे। इस डेटा का इस्तेमाल चीन के आने वाले मून मिशन्स में भी होगा।

पहली बार चांद के दक्षिणी हिस्से में फहराया चीनी झंडा
चांद से मिट्टी इकट्ठा करने के बाद चांग’ई-6 ने पहली बार चांद के दक्षिणी हिस्से में चीन का झंडा फहराया। चीनी स्टेट मीडिया के मुताबिक अब अपने मिशन को अंजाम देने के बाद मून लैंडर चांग’ई-6 वापस लौट रहा है।

25 जून को वापस लौटेगा चांग’ई-6
चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने चीनी स्पेस एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि चांग’ई-6 ने मंगलवार सुबह 7ः38 बजे चांद से उड़ान भरी। चांग’ई-6 फिलहाल चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर चुका है। योजना के मुताबिक चांग’ई-6 चीन के इनर मंगोलिया इलाके के रेगिस्तान में करीब 25 जून के आसपास लैंड करेगा।

चांद के इस हिस्से पर लैंडिंग दूसरे हिस्सों के मुकाबले ज्यादा मुश्किल है। इसकी वजह ये है कि चांद के इस हिस्से में अंधेरा होता है, ये उबड़-खाबड़ है। इसके चलते यहां संपर्क मुश्किल होता है और लैंडिंग में परेशानी आती हैं।

क्यों सैंपल चाहता है चीन?
चीन को 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चीन एक रिसर्च बेस बनाना चाहता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चांग’ई-6 लैंडर जो सैंपल लेकर आएगा उनसे चंद्रमा, पृथ्वी और सौर मंडल के बनने और उनका विकास होने से जुड़े सुराग मिल पाएंगे। इस डेटा का इस्तेमाल चीन के आने वाले मून मिशन्स में होगा।

- Advertisement -

Latest news

конторы Mostbet.572 (2)

Обзор букмекерской конторы Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

“онлайн Казино Дэдди официального Сайт, Зеркало дли Входа

Официальный Сайт Дэдди Казино Играть На Daddy Casino ЗеркалорContentИгра В Деморежиме На Автоматах Daddy CasinoВерификация В Daddy CasinoВывод средствЗеркало Официального СайтаОнлайн Казино Дадди официальный...

Best Casinos Australia 2025 Actual Money Online Gambling

10 Greatest Online Casinos Australia For Real Funds Gaming In 2025ContentFaqs – Internet Casino Australia SitesAustralia’s Most Popular Online Casino GamesRoulette Inside" "australiaLive Dealer...

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики Техничные аспекты веб игорных заведений выполняют ключевую роль в обеспечении непрерывной работы сайта. Современные игорные заведения используют...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here