चांद पर भूकंप! चंद्रयान-3 ने रिकॉर्ड की प्राकृतिक घटना, इसरो ने शुरू की जांच

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। चंद्रमा के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की मौजूदगी का पता लग चुका है। हाइड्रोजन की खोज जारी है। 23 सितंबर को चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर धरती पर रोज नई जानकारी भेज रहे हैं।

31 अगस्त को ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त काे आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच जारी है।

इसरो ने सोशल मीडिया पर बताया- चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा ILSA पेलोड माइक्रो इलेक्ट्रो मेकैनिकल सिस्टम्स (MEMS) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ये पहली बार है जब चांद की सतह पर ऐसा इंस्ट्रूमेंट भेजा गया है। रोवर और अन्य पेलोड के चलने से चांद पर होने वाने कंपन को इस इंस्ट्रूमेंट ने रिकॉर्ड किया है।

ILSA में छह हाई-सेंसिटिविटी एक्सेलोमीटर्स का एक क्लस्टर है। इन एक्सेलोमीटर्स को सिलिकॉन माइक्रोमशीनिंग प्रोसेस की मदद से भारत में ही बनाया गया है। इसके कोर सेंसिंग एलिमेंट में स्प्रिंग मास सिस्टम है जिसमें कोम्ब-स्ट्रक्चर वाले इलेक्ट्रोड लगे हैं। बाहरी कंपन की वजह से ILSA के स्प्रिंग में हलचल होती है, जिससे उसके इलेक्ट्रिकल चार्ज को स्टोर करने की कैपेसिटी में बदलाव होता है। ये चार्ज वोल्टेज में परिवर्तित होता है।

ILSA का प्रमुख उद्देश्य है प्राकृतिक भूकंप, लैंडर या रोवर के इम्पैक्ट या किसी और आर्टिफिशियल इवेंट की वजह से चंद्रमा की सतह पर उठने वाले कंपन को मापना। 25 अगस्त को रोवर के चलने से वाइब्रेशन रिकॉर्ड थे, इसके बाद 26 अगस्त को भी वाइब्रेशन रिकॉर्ड किए गए, हालांकि ये प्राकृतिक नजर आए। इस वाइब्रेशन के पीछे क्या कारण था, उसकी जांच जारी है।

ILSA पेलोड को बेंगलुरु के लैबोरेटरी फॉर इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम (LEOS) में डिजाइन और तैयार किया गया था। इसमें प्राइवेट इंडस्ट्रीज का भी सपोर्ट रहा। ILSA को चंद्रमा की सतह पर कैसे डिप्लॉय करना है, इसका मैकेनिज्म बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में तैयार किया गया।

गुरुवार को ही इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चलता और अच्छे से रोटेशन (घूमना) करता नजर आया। प्रज्ञान के रोटेशन की फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली।

इसरो ने लिखा- प्रज्ञान रोवर चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है। लैंडर विक्रम उसे (प्रज्ञान को) ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है। आपको ऐसा नहीं लगता? इसी बीच, प्रज्ञान ने चांद पर दूसरी बार सल्फर की पुष्टि की है।

इसके साथ ही लैंडर विक्रम पर लगे रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फियर एंड एटमॉस्फियर-लैंगम्यूर प्रोब (RAMBHA-LP) ने चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा खोजा है, हालांकि ये कम घना (विरल) है।

- Advertisement -

Latest news

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024Letar du efter de bästa casinosidorna med svensk spellicens för 2024? Då är du på rätt...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Top Casino Utan Omsättningskrav På Bonus Offers för 2023

Top Casino Utan Omsättningskrav På Bonus Offers för 2023För svenska spelare som söker de bästa casinobonusarna utan omsättningskrav, erbjuder 2023 en mängd alternativ. När...

“större Bonusar & Mer Spel

Casino Utan Svensk Licens Topp 10 Casinon Utan SpelpausContentÖversikt Av Spel På Ett Casino Utan Svensk SpellicensSå Stänger I Av Dig By Way Of...

Mostbet সম্পর্কে জানতে চাই: নিবন্ধন প্রক্রিয়া এবং প্রথম পদক্ষেপ

মোস্টবেট সম্পর্কে জানতে চাই: সেরা গাইড টু অনলাইন বেটিং অভিজ্ঞতা Headlines & AlertsYes, to take away finances from Mostbet-BD, an individual must finish typically...

What Is The Particular Best Time Of 30 Days To Play Slot Machines?

"Ideal To Play Slot Machines ️ Any Time Do Slots Earn More?ContentWhat Is Responsible Gaming And Why Is It Important? Mythbusting: Can You" "Make...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here