hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

चांदी के दामों में गिरावट:4 दिन में ₹32,169 सस्ती; सोना ₹1.51 लाख हुआ

चांदी के दाम में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 6,667 रुपए गिरकर 2,34,280 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत 2,40,947 रुपए किलो थी।

वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,903 रुपए गिरकर 1,51,195 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को ये 1,54,098 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी ₹32,169 और सोना 6,127 रुपए सस्ता हुआ है।

सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से अब तक सोना 24,926 रुपए और चांदी 1,51,653 सस्ती हो चुकी है।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।

चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =

Back to top button