चांदी के रेट में गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर की कीमत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना और चांदी के दाम में आज यानी 25 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 182 रुपए गिरकर 78,064 रुपए पर आ गया है। इससे एक दिन पहले सोना 78,246 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी 1,418 रुपए की गिरावट है और यह 96,075 रुपए प्रति किलो के भाव पर आ गई है। इससे एक दिन पहले चांदी 97,493 रुपए पर बंद हुई थी। 23 अक्टूबर को बाजार ओपन होने पर सोने ने 78,703 रुपए और चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम बनाया था।

• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,730 रुपए है।

• मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,580 रुपए है।

• कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,580 रुपए है।

• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,580 रुपए है।

• भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,630 रुपए है।

साल के आखिर तक 79 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Casino Uden Rofus Find Para Bedste Sider & Ansvarlige Tips

Casino Uden Rofus Bedste Internet Casino Uden Rofus Licens 2025ContentFordele Ved With Spille Uden RofusAnbefalede Casinoer Uden RofusFremtiden For On-line Spil I DanmarkSvært At...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here