चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, एक महिला समेत 8 की मौत,10 लोग घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार को भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब कुंदुकुर में बुधवार शाम को नायडू की तेलुगू देशम पार्टी का रोड शो हो रहा था। इस दौरान भगदड़ मच गई। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान नायडू की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भगदड़ के दौरान सीमेंट की रेलिंग टूट गई और कई लोग नहर में गिर गए।

हादसे के बाद TDP के राष्ट्रीय महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने एक ट्वीट में लिखा- TDP कार्यकर्ताओं की मौत पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा- मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। तेलुगु देशम पार्टी मृतकों के परिवारों की हर तरह से सहायता करेगी। उन्हें 10-10 लाख की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की फ्री शिक्षा दी जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

विजयादशमी पर RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के...

MUDA स्कैम- चेयरमैन ने इस्तीफा दिया:लेटर लिखा- किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कुर्सी छोड़ी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मैसुरु अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) के चेयरमैन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी मारी गौड़ा ने...

NPPA ने प्रमुख दवाइयों की कीमतें 50% बढ़ाई, इन बीमारियों के इलाज में होता है इस्तेमाल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 8 शेड्यूल दवाओं की मैक्सिमम प्राइस को बढ़ाने का फैसला किया...

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here