चंद्रयान-3 के बाद इसरो देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए तैयार:दुनियाभर से अब तक 22 सौर मिशन भेजे गए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इसरो देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सूर्य की निगरानी के लिए भेजे जा रहे इस उपग्रह के सभी पेलोड (उपकरणों) का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका आखिरी रिव्यू किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, सब कुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद या सितंबर के शुरुआती दिनों में इसे स्पेस में भेजा जा सकता है।

इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल-1 से सोलर कोरोनल इजेक्शन (सूर्य के ऊपरी वायुमंडल से निकलने वाली लपटों) का एनालिसिस किया जाएगा।

सूर्य के किरीट को आसानी से नहीं देखा जा सकता। सूर्य ग्रहण के समय ही इसकी स्टडी हो पाती है। ये लपटें हमारे कम्युनिकेशन नेटवर्क व पृथ्वी पर होने वाली इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों को प्रभावित करती हैं।

धरती पर ऊर्जा का एकमात्र स्रोत सूर्य हमारे सौरमंडल का सबसे नजदीकी तारा है। सूर्य किरणें 8 मिनट में धरती पर पहुंचती हैं। बाकी तारे इतने दूर हैं कि उनकी किरणों को धरती तक पहुंचने में 4 साल लग जाते हैं।

आदित्य एल-1 सूर्य का नया विज्ञान विकसित करेगा

• आदित्य एल-1 LMV M-3 रॉकेट से जाएगा। अंडाकार कक्षा में बढ़ेगा।

• 15 लाख किमी दूर L-1 के समीप होलो ऑर्बिट में तैनाती। यहां से सूर्य हर वक्त दिखेगा।

आदित्य एल-1 में कुल सात उपकरण (VELC, सूट, ASPEX, पापा, सोलेक्स, हेल10एस और मैग्नेटोमीटर) होंगे, जिनमें चार सीधे सूर्य से पृथ्वी तक आने वाले ऊर्जित कणों का एनालिसिस करेंगे और पता लगाएंगे कि आखिर ये कण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में किस तरह फंस जाते हैं? सूर्य के किनारों पर किस तरह कोरोनल इजेक्शन हो रहा है और उसकी तीव्रता क्या है? इससे सूर्य की गतिविधियों के बारे में पूर्वानुमान लगाने की क्षमता विकसित हो सकती है।

सूर्य को जानने के लिए दुनियाभर से अमेरिका, जर्मनी, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने कुल मिलाकर 22 मिशन भेजे हैं। सबसे ज्यादा मिशन अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने भेजे हैं। नासा ने पहला सूर्य मिशन पायोनियर-5 साल 1960 में भेजा था। जर्मनी ने अपना पहला सूर्य मिशन 1974 में नासा के साथ मिलकर भेजा था। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने आअपना पहला मिशन नासा के साथ मिलकर 1994 में भेजा था।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

7Slots Casino – Hzl Para ekme.893

7Slots Casino - Hızlı Para Çekme ▶️ OYNAMAK ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

– Официальный сайт Pinco Casino.4441 (2)

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here