hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

चौथे माले पर स्थित जिम में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से 25 लोग सुरक्षित बचाए

अहमदाबाद के श्यामल क्रॉसरोड्स के पास स्थित शांग्रीला-2 आर्केड में सोमवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार, चौथी मंजिल पर जिम में करीब 25 लोग फंसे थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर बैंक के एटीएम के पास से हुई। कुछ ही समय में आग पार्किंग एरिया और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने मौके पर 38 फायर टेंडर भेजे। इसके बाद सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया । कुछ दोपहिया वाहन आग में क्षतिग्रस्त हुए। दमकल ने आग पर काबू पा लिया गया है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Back to top button