‘चावल दो, टमाटर लो’, भारत को टमाटर की सप्लाई कर रहे नेपाल ने कर दी ऐसी मांग

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नेपाल ने भारत से चावल की मांग की है। दरअसल, अगले कुछ महीनों में त्योहार का सीजन आने वाला है। ऐसे में इस दौरान खाने के सामानों की कमी से बचने के लिए नेपाल ने ये मांग की है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल के कॉमर्स एंड सप्लाई मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी राम चंद्र तिवारी ने बताया की पिछले हफ्ते उन्होंने भारत से चावल, चीनी और धान उपलब्ध कराने की अपील की है।

नेपाल ने भारत से 10 लाख टन धान, एक लाख टन चावल और 50 हजार टन चीनी उपलब्ध कराने की मांग की है। तिवारी ने कहा- भारत ने हाल ही में घरेलू कीमतों में कंट्रोल लाने के लिए गैर बासमती चावल की सप्लाई में रोक लगा दी थी।

व्यापारियों को जैसे ही ये पता चला, उन्होंने भारी मात्रा में चावल की जमाखोरी शुरू कर दी। इसकी वजह से नेपाल में गैर-बासमती चावल की कीमतें बढ़ गईं। नेपाल इसके बदले भारत को टमाटर की सप्लाई कर रहा है। भारत में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में नेपाल ने मदद का हाथ बढ़ाया है। गर्मी और बारिश के कारण टमाटर की कीमत बढ़ गई है।

चावल-चीनी के दाम बढ़ने का डर
नेपाल के जॉइंट सेक्रेटरी ने कहा- फिलहाल बाजार में चावल और चीनी की कोई कमी नहीं है, लेकिन अक्टूबर-नवंबर के बीच त्योहार के समय में चावल और चीनी की खपत बढ़ जाती है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है। आम जनता को भविष्य में किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े, इस वजह से सरकार पहले से तैयार रहना चाहती है।

भारत ने चावल के सप्लाई पर बैन क्यों लगाया?
20 जुलाई को भारत ने डोमेस्टिक सप्लाई को बढ़ने और त्योहार के वक्त रिटेल कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए गैर-बासमती सफेद चावल की सप्लाई में रोक लगा दी थी। देश से करीब 25% सप्लाई गैर-बासमती सफेद चावल की होती है। नेपाल में मुख्य रूप से चावल खाया जाता है इसलिए चावल की कमी पूरी करने के लिए एक बड़ा हिस्सा वहां भारत से जाता है।

नेपाल के समाचार पत्र ,‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल ने भारत से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच अब तक का सबसे ज्यादा 14 लाख टन चावल इंपोर्ट किया था। इसमें गैर-बासमती चावल 13.8 लाख टन और बासमती चावल 19,000 टन था। नेपाल के व्यापारी बोले- भारत के चावल एक्सपोर्ट पर रोक लगाते ही रिटेल कीमत 200 नेपाली रुपए से बढ़कर प्रति 250 नेपाली रुपए/25 किलो बैग हो गई।

चावल के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे US के लोग
भारत की ओर से चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के करीब एक हफ्ते बाद दुनिया भर में चावल की काफी कमी देखी जा रही है। वहीं अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों को इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पिछले कुछ समय में अमेरिका के अलग-अलग शहरों से कई ऐसे वीडियो आए हैं जहां लोग चावल खरीदने के लिए लंबी लाइनों में लगे नजर आए।

वॉशिंगटन में रहने वाली अरुणा ने बताया था- मैं सोना मंसूरी (बैन किए गए चावल में से एक प्रकार) के लिए 10 से ज्यादा स्टोर्स पर गई, लेकिन सुबह 9 बजे जाने के बाद भी शाम 4 बजे मुझे एक पैकेट चावल 3 गुना दाम पर लेकर आना पड़ा।

सपना फूड्स की प्रोप्राइटर तरुण सारदा ने कहा था- हमारे पास सोना मंसूरी के लिए एक दिन में सैकड़ों फोन आते हैं। उन्होंने बताया था कि प्रीमियम बासमती चावल बैन नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी लोग डर की वजह से ज्यादा मांग कर रहे हैं, जिसके चलते इसकी कीमत भी 100% तक बढ़ गई है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн – Gama Casino Online.1271

Гама казино онлайн - Gama Casino Online ▶️ ИГРАТЬ ...

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.584

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here