चीन की ”खूबसूरत गवर्नर” को 58 कर्मचारियों से यौन संबंध बनाने के आरोप में 13 साल की जेल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चीन में ‘ब्यूटीफुल गवर्नर’ के नाम से मशहूर ग्वाइझू प्रांत की गवर्नर झोंग यांग को 13 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उस पर 1 करोड़ 16 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। 52 साल की झोंग यांग को करीब 71 करोड़ की रिश्वत लेने और अपने साथ काम करने वाले 58 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दोषी ठहराया गया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, झोंग चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी से ग्वाइझू की डिप्टी सेक्रेटरी और गवर्नर रह चुकी है। उसने 22 साल की उम्र में पार्टी जॉइन की थी। जनवरी 2023 में चीन के ग्वाइझू रेडियो ने अपनी रिपोर्ट में झोंग के जुड़े विवादों का जिक्र किया।

पद की आड़ में अपनी पसंद की कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट दिलवाए उस पर आरोप लगे कि उसने अपनी पद का इस्तेमाल कर सरकारी निवेश की आड़ में अपनी पसंद की कंपनियों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलाए। एक मामले में झोंग ने एक बिजनेसमैन को 1.7 लाख स्क्वायर मीटर की जमीन में हाई-टेक इंडस्ट्रियल स्टेट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया। इस बिजनेसमैन के झोंग के साथ करीबी रिश्ते थे।

इस डील से झोंग को भी काफी फायदा हुआ था। दस्तावेजों के मुताबिक, झोंग उन कंपनियों की मदद करती थी, जिससे उनके निजी रिश्ते थे। अप्रैल 2023 में ग्वाइझू प्रांत की सुपरविजन कमिटी ने झोंग के खिलाफ जांच की घोषणा की थी। इस दौरान झोंग पर 58 पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगा।

ज्यादातर वे लोग थे जिनके बिजनेस में झोंग ने फायदा पहुंचाया था। वहीं कुछ अन्य में झोंग यांग के साथ काम करने वाले लोग भी शामिल थे। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झोंग बिजनेस ट्रिप या ओवरटाइम के बहाने इन लोगों से मिलती थी। झोंग को पिछले साल अप्रैल में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद सितंबर 2023 में चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि झोंग को कम्यूनिस्ट पार्टी और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस से निकाल दिया गया है। अपने ऊपर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में झोंग यांग ने कहा था कि उसे अपने किए पर पछतावा है। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों, परिवार और राजनीतिक नेताओं से अब आंख नहीं मिला सकतीं।

- Advertisement -

Latest news

Рассмотрение лицензированного сайта гэмблинга и игровых машин.

Рассмотрение лицензированного сайта гэмблинга и игровых машин. Официальный ресурс казино предоставляет пользователям эксклюзивный впечатления вследствие ассортименту игровых автоматов и продуманной системе бонусов. Любой геймер способен...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Лото Авиаклуб Безвредные случайные забавы во Стране Казахстане

Впоследствии доказательства выигрыша средства автоматически начисляются возьмите вашинский ажио-конто во распорядке. Вы можете выгнать их комфортабельным к услугам способом через кабинет пользователя. Bingo...

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2283

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...

Vavada Зеркало Вход на официальный сайт.2987

Вавада казино | Vavada Зеркало Вход на официальный сайт ...

Wettanbieter Unter Abzug Von Oasis: Wie Koennte Man Sie Within Deutschland Finden?

Beste Wettanbieter Ohne Palmeral 2025 Sportwetten Ohne OasisWelche Lizenzbehörden für perish Wettanbieter ohne deutsche Lizenz in Europa zuständig sind, seht ihr hier. Besitzt...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here