चीनी एयरक्राफ्ट की बढ़ती घुसपैठ के बीच ताइवान का फैसला:सेना में शामिल हो सकेंगी महिलाएं

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । ताइवान ने चीन की घुसपैठ और युद्ध की तैयारियों को भांपते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए ताइवान महिलाओं को रिजर्व फोर्स में शामिल कर पुरुषों की तरह मिलिट्री ट्रेनिंग देने जा रहा है। जो महिलाएं रिजर्व फोर्स में शामिल होना चाहती हैं, वो स्वेच्छा से ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह इस साल की दूसरी तिमाही से 220 महिला सैनिकों को ट्रेनिंग देगा। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ऑल-आउट डिफेंस मोबिलाइजेशन एजेंसी के मेजर जनरल यू वेन-चेंग कह चुके हैं कि इस साल यह योजना परीक्षण के तौर पर होगी। अभी तक हमारे पास सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को ही मिलिट्री ट्रेनिंग देने की क्षमता है, जबकि महिलाओं के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं है।

चीनी एयरक्राफ्ट की बढ़ती घुसपैठ के बीच फैसला लिया
इस बयान पर सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि महिलाओं को रिजर्व ट्रेनिंग से बाहर करना लैंगिक भेदभाव है। दरअसल, ताइवान की हवाई सीमा में चीन आए दिन लड़ाकू विमानों से घुसपैठ कर रहा है। चीन ने हाल में ही ताइवान के बिलकुल नजदीक बड़ा नौसैनिक अभ्यास किया है। अंदेशा है कि इस ट्रेनिंग की आड़ में चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है।

हर साल 1.2 लाख रिजर्व सैनिकों को प्रशिक्षण मिलता है
ताइवान में 18 से 36 वर्ष की उम्र के पुरुषों को अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को पूरा करना होता है। छुट्टी मिलने के बाद, रिजर्व पुरुष सैनिकों को 8 साल में 4 मौकों पर प्रशिक्षण के लिए दोबारा बुलाया जाता है। ताइवान लगभग 1.2 लाख रिजर्व सैनिकों को सालाना प्रशिक्षण भी देता है।

पुरुषों की अनिवार्य सैन्य सेवा बढ़ाएगी ताइवान सरकार
ताइवान 2024 से पुरुषों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को 4 माह से बढ़ाकर एक साल कर देगा। यह फैसला 2005 के बाद पैदा हुए पुरुषों पर लागू होगा। ताइवान में लगभग 1.7 लाख जवानों का सैन्य बल है, जो ज्यादातर वॉलियंटर्स को मिलाकर बना है।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

गुजरात में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5000 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोडाउन से रविवार रात 518 किलो कोकीन जब्त...

ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिवों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ रायसेन रायसेन स्थित वन परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत अभियान अंतर्गत जिले की टीबी मुक्त...

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण किया गया

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने 30 सितंबर 2024 में सेवानिवृत...

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here