छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक प्रतियोगिता में कबड्डी खिलाड़ी की मौत:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । रायगढ़ में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। खलते-खेलते पटखनी देने के दौरान वह सिर के बल गिर गया,फिर उठा ही नहीं। इलाज के लिए उसे रायगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीएम भूपेश बघेल ने मृतक खिलाड़ी ठंडाराम मालाकार के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। पूरी घटना घरघोड़ा के भालूमार गांव की है।

मृत युवक का नाम ठंडा राम मालाकार (35 वर्ष) था। कबड्डी मैच में घायल होने के बाद बाद साथी खिलाड़ियों ने ठंडाराम मालाकार को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठ पाया। इधर मौके पर कोई मेडिकल टीम उपलब्ध नहीं थी। यहां तक की फर्स्ट एड किट तक की व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने ठंडाराम को उठाया और घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखकर खिलाड़ी को रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

इधर घरघोड़ा से रायगढ़ तक की जर्जर सड़क के कारण कबड्डी खिलाड़ी ठंडा राम को अस्पताल पहुंचने में साढ़े 4 घंटे का समय लग गया। तमनार पाली घाट मार्ग पर रायगढ़ ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि खेल में कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने मृत खिलाड़ी के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की है।

बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक करा रही है, वो इसे कराए, लेकिन वहां खिलाड़ियों के लिए कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी गई हैं। ओपी चौधरी ने मांग की है कि, मृतक खिलाड़ी के परिजनों को 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही कहा कि, अगर छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के दौरान किसी खिलाड़ी की मौत होती है, तो उसके परिजनों को 50 लाख रुपए और अगर कोई अपंग होता है, तो उसे 25 लाख रुपए दिया जाए, और खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का बीमा कराना चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino Beste Meinung: Test & Einigung 30+ Deutscher Casinos

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online CasinosContentCasino Bonusangebote Für Spieler In DeutschlandWelche Zahlungsmethode Ist Auch Am Besten Für Online Casinos Passen? In...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.9439

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников Онлайн-казино 7к казино, нацеленное на начинающих геймеров, предоставляет легкий для понимания интерфейс пользователя и несложные условия, чтобы упростить...

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here