छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ मारे गए 10 नक्सली

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। भेज्जी के दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में DRF और CRPF की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इलाके में सर्चिंग जारी है। इस साल 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं। ​

बस्तर IG सुंददराज पी ने कहा कि इस मुठभेड़ में AK-47, इंसास, और SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा के SP किरण चव्हाण ने इसे बड़ी सफलता बताया। जवान मौके पर ही हैं। लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिलेगी।

ओडिशा के रास्ते CG में घुसे थे नक्सली सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।

ओडिशा और गरियाबंद से सटे उदंती अभ्यारण्य जंगल में गुरुवार को भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में गरियाबंद DRG, कोबरा 207 बटालियन, ओडिशा SOG, सीआरपीएफ 211 और 65 बटालियन के लगभग 200 जवान शामिल थे।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет скачать 2025 — свежий обзор приложения от международного букмекера

Мелбет скачать 2025: как взять удачу в свои руки Автор статьи: Роман Павлюченко — опытный спортивный обозреватель с 10-летним стажем в iGaming и онлайн-ставках. Проверяющий...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Take a Chance at Crowngreen Casino and Win Big — Special Offer

Take a Chance at Crowngreen Casino and Win Big — Special Offer Are you ready to experience the thrill of a lifetime? Crowngreen Casino invites...

Chicken Road slot w kasynie online przewodnik po grze.816

Chicken Road slot w kasynie online - przewodnik po grze ...

Inteligência Artificial e Jogos Responsáveis: Como a Tecnologia Está a Revolucionar a Proteção dos Jogadores em Portugal

A Nova Era da Proteção Digital no Jogo OnlineA integração da inteligência artificial nos casinos online portugueses representa uma das tendências mais...

Die Sichtweise deutscher Spieler: Rezension zum neuen Sportwetten ohne Oase

Die Sichtweise deutscher Spieler: Rezension zum neuen Sportwetten ohne OaseDer neueste Trend im Bereich der Sportwetten in Deutschland ist die Eröffnung von Plattformen, die...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here