छत्तीसगढ़: देवी-देवताओं से लगा रहे सड़क सुधार की गुहार; सड़क की जर्जर हालत का जिम्मा भी ऊपर वाले पर

- Advertisement -
- Advertisement -

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का क्षेत्र है, वह खुद लगातार इस सड़क की दुर्दशा को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आते हैं और जब भी सीतापुर प्रवास पर पहुंचते हैं नेशनल हाईवे की दुर्दशा का जायजा लेने निकले मंत्री…! जैसी खबरें आते रहती हैं।

Source: Twitter

अंबिकापुर: सरगुजा के लिए नासूर बने इस नेशनल हाईवे को लेकर अब स्थानीय गायकों ने अब गीतों की भी रचना शुरू कर दी है। जगह-जगह डायवर्सन भारी बारिश में बह गया है और सड़क में कटाव के कारण आवागमन बंद है। सीतापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 43 की दुर्दशा से कई सालों से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे ने तो इस बारिश में लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।

अंबिकापुर के लोक गायक गोपाल पांडेय ने यूट्यूब व फेसबुक पर सीतापुर सड़क को लेकर एक म्यूजिक वीडियो जारी किया है, जिसको लोग खूब लाइक कर रहे हैं और सरकार को कोस रहे हैं। गोपाल पांडेय ने सीतापुर सड़क की दुर्दशा और लोगों की परेशानी को वीडियो के साथ “मोर महामाई… मोर समलाई…मोर कुदरगढ़ी… बमलाई वो….. सीतापुर के रोड ल बनवा दे दाई वो…. पिछले कई सालों से बतौर विधायक और अब मंत्री के रूप में अमरजीत भगत अधिकारियों पर सड़क की हालत को ले बरसते नजर आए हैं और सड़क पर बैठ कई आंदोलन भी किए हैं, पर सड़क की दुर्दशा नहीं सुधरी।

गौरतलब है कि ब्रिटिश काल में इस सड़क का निर्माण कटनी (मध्यप्रदेश), गुमला (झारखंड) आवागमन के लिए किया गया था। गीत की रचना कर खुद की आवाज में म्यूजिक वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर पोस्ट किया है। इस म्यूजिक वीडियो से ही सड़क की दुर्दशा का अनुमान लगाया जा सकता है। वीडियो में डायवर्सन टूटने के बाद लोग कैसे मोटरसाइकिल व अन्य वाहन लोगों की मदद से पानी के तेज बहाव में पार कर रहे हैं व कई भारी वाहन कैसे सड़कों पर फंसे हैं इन सभी चीजों को दिखाया गया है।

जिस कंपनी को सड़क निर्माण का ठेका मिला था वह कंपनी आधा काम कर भाग गई और दिवालिया घोषित हो गई। इसके बाद एक और कंपनी को काम मिला पर उसने स्थानीय बकाया भुगतान को देखते हुए काम करने से हाथ खड़ा कर दिया। एक अन्य कंपनी को काम पर लगाया गया और यह कंपनी संसाधन की कमी के कारण सड़क के निर्माण तेजी नहीं ला पा रही। सिंगल लेन इस सड़क को अटलबिहारी बाजपेयी सरकार के दौरान नेशनल हाइवे घोषित किया गया। कटनी से मनेंद्रगढ़ होते हुए अंबिकापुर तक तो यह सड़क धीरे-धीरे चौड़ी हो गई और ठीक भी है पर अंबिकापुर से सीतापुर तक कि यह सड़क कई दशक से बनी ही नहीं। वर्षों से सड़क को लेकर आंदोलन होते रहे और 5 वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार से बड़ी राशि मंजूर हुई।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Наилучшие интернет гэмблинг-платформы с привлекательными фри-спинами

Наилучшие интернет гэмблинг-платформы с привлекательными фри-спинами Геймеры, ищущие найти лучшие интернет-казино с выгодными фриспинами, часто сталкиваются с обилием оферт. Одним из важных факторов подбора становится...

Обзор виртуального казино: создание аккаунта, развлечения и бонусные предложения

Обзор виртуального казино: создание аккаунта, развлечения и бонусные предложения Оформление профиля в онлайн-казино является стартовым действием на пути к гэмблингу. Процедура как правило незамысловат и...

Aviator Pinup: İdman Analitiki Baxışı və Strategiyalar

Aviator Pinup nədir və niyə analitika vacibdir Mən idman analitiki kimi aviator pinup oyununun strukturu və oyunçu davranışlarını statistik metodlarla təhlil edirəm. Bu oyun uduş-paylı...

Wettanbieter ohne OASIS Deutschland Wettmrkte.3626

Wettanbieter ohne OASIS Deutschland - Wettmärkte ▶️ SPIELEN ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here