hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

चलती कार की छत पर लेटा युवक, वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद कार क्रमांक एमपी 13 सीई 0723 को ट्रेस कर जब्त किया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, उज्जैन। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार पर लेटा हुआ है। पीछे चल रही कार के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो में नजर आ रही कार के नंबर के आधार पर चालक व छत पर लेटे युवक की यातायात पुलिस ने पहचान की थी। कार जब्त कर थाने लाया गया था। जहां ड्राइवर व छत पर लेटे युवक ने कान पकड़कर माफी मांगी। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हरिफाटक क्षेत्र के पास एक युवक चलती कार की छत पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे उसकी एवं अन्य राहगीरों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर कार क्रमांक एमपी 13 सीई 0723 को ट्रेस किया गया।

कार पर लेटे युवक की पहचान हेमेंद्रसिंह पुत्र विजय सिंह पाटीदार, निवासी आजाद नगर तथा कार ड्राइवर की पहचान अथर्व पुत्र नितेश पाटीदार निवासी पार्श्वनाथ सिटी के रूप में की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन हजार रुपये का चालान काटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − two =

Back to top button