‘Class Of 83’ Movie: फ़िल्म को ढेर होने से बचाया, बॉबी देओल की क्लास के सबसे ‘फिसड्डी’ स्टूडेंट्स ने

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई का अंडरवर्ल्ड, गैंगवार और एनकाउंटर दर्शक इतनी दफ़ा पर्दे पर देख चुके हैं कि कुछ नया नहीं लगता। अतुल सभरवाल निर्देशित क्लास ऑफ़ 83 की सबसे बड़ी समस्या यही है, साथ ही इस फ़िल्म की मजबूरी भी।

हिंदी सिनेमा में पुलिस, राजनीति और गैंगस्टरों के गठजोड़ पर इतनी फ़िल्में बन चुकी हैं कि अब इस विषय को भुनाना फ़िल्ममेकर्स के लिए एक चुनौती बन गया है।

Source: Twitter

क्लास ऑफ़ 83 की कहानी एस. हुसैन ज़ैदी के नॉवल क्लास ऑफ़ 83- द पनिशर्स ऑफ़ मुंबई से ली गयी है। हालांकि फ़िल्म के शीर्षक से पनिशर्स ऑफ़ मुंबई हटा दिया गया है। चूंकि फ़िल्म एक पीरयड नॉवल का अडेप्टेशन है, इसलिए लेखक के पास ज़्यादा प्रयोग करने की गुंजाइश भी नहीं रही होगी। ख़ैर, क्लास ऑफ़ 83 नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त को रिलीज़ हो गयी और इसी के साथ करियर के 25वें साल में बॉबी देओल का डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू भी हो गया।

मुंबई धमाकों पर आधारित उनकी किताब ब्लैक फ्राइडे पर अनुराग कश्यप ने ब्लैक फ्राइडे बनायी थी। संजय गुप्ता की शूट आउट एड वडाला में ज़ैदी की एक और चर्चित किताब डोंगरी टू दुबई के हिस्सों का इस्तेमाल किया गया था।

खोजी पत्रकार रहे ज़ैदी आपराधिक पृष्ठभूमि (खासकर अंडरवर्ल्ड) पर किताबें लिखने के माहिर माने जाते हैं। उनकी लिखी कई किताबों पर फ़िल्में बनायी गयी हैं। ‘क्लास ऑफ़ 83’, जिसमें 80 के दौर की मुंबई और अंडरवर्ल्ड को दिखाया गया है। मुंबई की मरणासन्न मिलों के मजदूरों की ख़राब आर्थिक स्थिति और मिलों पर गिद्ध-दृष्टि जमाये बैठे बिल्डरों के उद्भव को भी कहानी में संवादों के ज़रिए छुआ गया है।

सियासत और अंडरवर्ल्ड के अटूट गठजोड़ ने पुलिस महकमे के लिए उन्हें ख़त्म करना लगभग नामुमकिन बना दिया था। यह भी कह सकते हैं कि क्लास ऑफ़ 83 मुंबई में पहले एनकाउंटर स्क्वॉड के बनने की कहानी है।

मुंबई में अंडरवर्ल्ड के फलने-फूलने की एक बहुत बड़ी वजह मिलों से बेरोज़गार हुए युवा भी रहे। मुंबई और अंडरवर्ल्ड की यह कहानी बहुत पुरानी है, मगर अभिजीत देशपांडे की चुस्त पटकथा ने इसे ऊबाऊ नहीं होने दिया। क्लास ऑफ़ 83 मूल रूप से उस आइडिया का बीज पड़ने और उसके विकसित होने की कहानी है, जिसमें गैंगस्टरों के ख़ात्मे के लिए पुलिस को सिर्फ़ एनकाउंटर का रास्ता नज़र आता है।

- Advertisement -

Latest news

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“Ideal Online Casinos Down Under: Top Aussie Actual Money Sites 2025

Best On The Web Blackjack Sites In Australia For Real Money 2025ContentFind Casinos With The Particular Best Payouts Throughout AustraliaFind The Very Best Australian...

Die Besten Online Internet Casinos 2025 Für Deutsche Spieler

Diese Online-casinos Überzeugen Im Or Her Vergleich 2025ContentSchnelle AuszahlungenWildz Casino: Schnellste Gambling Establishment AuszahlungMuss Ich Gewinne Aus Legalen Online Casinos Versteuern? We Are Your...

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...

Best Casinos Australia 2025 Actual Money Online Gambling

10 Greatest Online Casinos Australia For Real Funds Gaming In 2025ContentFaqs – Internet Casino Australia SitesAustralia’s Most Popular Online Casino GamesRoulette Inside" "australiaLive Dealer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here