CM जहां से विधायक, वहां बकरी चराने वाली महिला अब गांव की सरकार चलाएगी, दो गांव की आबादी ने चुनी पहली मुखिया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सीहोर में बकरी चराने वाली महिला अब गांव की सरकार चलाएगी। CM शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी की ससली ग्राम पंचायत से सुलोचना बरखने को निर्विरोध सरपंच चुना गया। सभी 10 पंच पदों पर भी महिलाएं निर्विरोध चुनी गईं। ससली को इसी साल पहली बार ग्राम पंचायत का दर्जा मिला। सीट को SC महिला के लिए आरक्षित किया गया। ससली ग्राम पंचायत में नारायणपुरा और झकलाय गांव शामिल हैं। दोनों गांव के ग्रामीणों ने साथ बैठकर चर्चा की और पूरी पंचायत निर्विरोध चुन ली।

निर्विरोध सरपंच सुलोचना बरखने का कहना है कि वह गरीबों और मजबूरों के लिए काम करेंगी। गांव के लोगों के लिए आवास, टॉयलेट और उन्हें मनरेगा का काम मिले, इसके लिए मेहनत करेंगी। गांव के विकास के लिए भी वे निरंतर प्रयास करेंगी।

पति के साथ चराती हैं बकरियां

सुलोचना बरखने का कहना है कि बकरियां चराना उनके परिवार का पुश्तैनी काम है। उनके पास 40 बकरियां हैं। पहले उनके ससुर बकरियां चराते थे। 2 साल पहले उनका निधन हो गया। इसके बाद से वह पति रामभरोसे बरखने के साथ मिलकर गांव के पास वाले जंगल में बकरियां चराती हैं

ससली गांव पूरे प्रदेश का एकमात्र ऐसा गांव है, जो पूरी तरह से धुआं मुक्त है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और CM शिवराज सिंह चौहान ने गांव को धुआं मुक्त होने पर विशेष पुरस्कार भी दिया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनाथ सिंह भाटी भी इसी गांव के निवासी हैं। इसके साथ CM के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के तहत ही ये पंचायत आती है। इन्हीं सब के प्रयासों से पंचायत को समरस पंचायत का तमगा मिला है।

भाजपा नेता भाटी का कहना है कि गांव में रहने वाले SC-ST के 40 से अधिक परिवार बकरी पालन ही करते हैं। यहां के अधिकतर लोग मजदूर वर्ग से हैं। इनके पास कृषि भूमि नहीं है। सरकार की योजनाओं का लाभ इन्हें मिलता है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

12 000+ Casino Spiele gratis vortragen Exklusive Anmeldung

Zusätzlich man sagt, sie seien gesetzliche Beschränkungen genau so wie diese 5-Sekunden-Tage und weitere Vorgaben des den neuesten Glücksspielgesetzes berücksichtigt, damit unser Auswahl nach...

онлайн 2025 выбирайте лицензионные и проверенные сайты.1526

Безопасные казино онлайн 2025 - выбирайте лицензионные и проверенные сайты ...

Top Online Casinos Within Australia For 2025

"Ideal Online Casinos Sydney: Top Aussie Real Cash Sites 2025ContentMost Popular Online Casino Payment Strategies In AustraliaSkycrown Casino🎰 Most Popular On-line Casino Games Throughout...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here