कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद बरामद होने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और कांग्रेस पर जमकर हमले किए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के और दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद बरामद होने को लेकर भाजपा नेता और कांग्रेस के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को पार्टी के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की नगद राशि बरामद हुई है। इसके अलावा उनके ठिकानों पर लगातार जांच जारी है। यह इस बात का सुबूत है कि कांग्रेस यदि किसी बात की गारंटी है तो वो केवल भ्रष्टाचार की गारंटी है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। वोटों की काउंटिंग समाप्त हो गई है लेकिन नोटों की काउंटिंग जारी है। वीडी शर्मा ने कहा कि जनता यह अच्छे से जानती है कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक–दूसरे के पर्यायवाची हैं। मध्य प्रदेश में भी मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था, इससे साबित होता है कि कांग्रेस की सरकारें और उनके भ्रष्ट नेता गांधी परिवार के एटीएम कहे जाते हैं। वीडी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछा। बीडी बोले कि राहुल गांधी जनता को जवाब दें कि उनके पास ऐसे और कितने सांसद हैं जो जनता का पैसा अपने पास जमाखोरी कर बैठे हैं? कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार की खुलती पोल पर गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष की चुप्पी यह बताती है कि कांग्रेसियों द्वारा गांधी परिवार की शह पर भ्रष्टाचार किया जाता है। वीडी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस नेता ये अच्छी तरह से समझ लें कि वो यदि भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी सरकार ऐसे भ्रष्टाचारियों को खत्म करने की गारंटी है।

- Advertisement -

Latest news

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.6434

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Discover the Best Real Money New Zealand Online Casinos

Discover the Best Real Money New Zealand Online Casinos The online gambling landscape is rapidly evolving, and New Zealand is no exception. With the rise...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

получить Авиабилеты Дёшево Онлайн Авиасейлс Поиск одним Дешевых Билетов а Самолет

Arkada Casino Официальный Сайт Аркада Казино Зеркало Для Входа"ContentЛайф Казино 🎲Регистрация и Daddy Casino: резво И ПростоDaddy Casino Официальный Сайт, ЗеркалоМобильные Приложения КазиноПриложение Для...

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.1093

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here