कांग्रेस नेता ने भाजपा समर्थक प्रापर्टी ब्रोकर पर किया जानलेवा हमला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। चुनावी रंजीश में मंगलवार रात कांग्रेस नेता ने भाजपा समर्थक प्रापर्टी ब्रोकर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और फरार हो गए। पुलिस ने नेता के दो भाईयों सहित पांच आरोपितों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिशें दे रही है। घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित पालदा नाका की है। हमला अरविंद उर्फ सोनू पुत्र विनोद खिल्लारी पर हुआ है। पुलिस ने सोनू की 15 वर्षीय बेटी नंदनी की शिकायत पर आरोपित दिनेश मल्हार, उमेश मल्हार, मनोज मल्हार, सतीश शिंदे, अंकित नामदेव पर एफआइआर दर्ज की है। घटना मंगलवार रात 11 बजे के करीब की है। सोनू प्रापर्टी का व्यवसाय करते हैं और भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थक है। दिनेश मल्हार ने रात में काल कर घर के बाहर बुलाया और चाकू से हमला कर दिया। सोनू की मौसी उर्मिला बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। भाई कपिल के मुताबिक दिनेश पराजित विधायक जीतू पटवारी का समर्थक है। उसने पटवारी के समर्थन में प्रचार किया था। खिल्लारी ने मधु वर्मा के समर्थन में वोट मांगे थे। मल्हार के वार्ड 75 से कांग्रेस को 3500 वोट की हार मिली। इसके बाद मल्हार रंजीश रखने लगा। उसने रात में इसी बात पर विवाद किया। भाजपा की टेबल लगाने की रंजीश भी पाले हुए था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर देर रात भाजपा विधायक मधु वर्मा और भजपा नेता बलराम वर्मा सहित अन्य नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे मल्हार के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। रात में ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करने के लिए विभिन्न थानों से आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा ली।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.1388

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами Для геймеров, которые ценят оперативность и практичность, онлайн казино с моментальными выплатами оказываются настоящей находкой. Эти платформы предлагают...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4787

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here