कोरोना अपडेट:24 घंटे में मिले 173 नए केस, 2 की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1698 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 220.10 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 64 हजार 239 डोज दिए गए। इससे पहले शनिवार को 226 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 243 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे।

उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को यहां कोरोना के 7 नए केस सामने आए हैं। गोरखपुर के महाराजगंज जिले में एक ही दिन में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और प्रयागराज में भी 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

राजस्थान में कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने केंद्र सरकार को वैक्सीन की डिमांड भिजवा दी है। वैक्सीन अगले साल के पहले सप्ताह तक उपलब्ध होने का अनुमान है। डिपार्टमेंट ने इन दोनों वैक्सीन की कुल 10 लाख डोज की डिमांड भेजी है।

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। 24 घंटे में इनकी संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। चिंताजनक बात यह है कि जिलों में लगातार नए केस मिलने का सिलसिला जारी है।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गुजरात में पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। वहां अभी तक इसके 40% से ज्यादा मामले हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 18% था। BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Incognito Online Casino Login 2025 Börja Spela Direkt!

"Incognito Casino 2025 Spela Anonymt Med One Hundred Kr Bonus Och Exklusiva SnurrContentSpelutbudIncognito Casino På Mobila EnheterHur Registrerar Jag Mej På Incognito Casinos? Slots...

Pokerdom – онлайн казино и покер рум.193

Pokerdom - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

Nie Ryzykuj Możesz Oglądać Mecze Za Darmo Legalnie I Bezpiecznie! Zakłady Sportowe

Darmowe Zakłady Bukmacherskie Benefit FreebetyContentFreebet Za Rejestrację Dla Nowych GraczyReal Madryt: Gdzie Oglądać Mecz Za Darmo, Na Żywo? Transmisje OnlineZakłady Sportowe Za Darmo: Zasady...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here