कोरोना अपडेट:दुनिया में मंडरा रहा कोरोना का खतरा, केरल में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना मेंडेटरी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच केरल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना मेंडेटरी कर दिया है। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ऑफिस, सोशल गैदरिंग और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनना होगा। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

इधर, जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (16 जनवरी) को 54 हजार 378 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में 4,433 मामले सामने आए। मौत का आंकड़ा 284 रहा। 687 नए लोग अस्पताल में भर्ती हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जापान में 15 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है।

भारत में शुक्रवार को 114 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1,146 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

INSACOG के आंकड़ों के मुताबिक, COVID-19 के XBB.1.5 वैरिएंट के मामले बढ़कर 26 हो गए हैं। इंडियान SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने कहा कि XBB.1.5 वैरिएंट के मामले अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं।

WHO ने जारी की नई गाइडलाइन
WHO ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, जिन मरीजों में संक्रमण के लक्षण मिले हैं, वो 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहें। इसमें मास्क पहनने पर भी जोर दिया गया है। इसके पहले भी WHO ने लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों से मास्क पहनने के लिए कहा था।

कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 67 करोड़ 14 लाख 59 हजार 861 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 31 हजार 105 मौतें हो चुकी हैं।

इन देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Лучшие площадки с live-казино: анализ цифровых платформ

Лучшие площадки с live-казино: анализ цифровых платформ Превосходное качество видеотрансляций, предоставляющее полное вовлечение в среду настоящего казино. Большой выбор игр, в том числе старинные столовые забавы...

Najlepsze Kasyna On-line Top 10 Kasyn Online W Polsce 2025

Nowe Kasyna Online T Polsce 2025 Najnowsze Casino Online"ContentJak Rozpocząć Grę W Kasynie Entire Casino? Jakie Są Sposoby Wpłat I Wypłat Przez Legalne Kasyno...

“mostbet Зеркало Рабочее проход На Официальный Сайт Мостбет

Зеркало Mostbet а Зайти На Рабочий СайтContentМостбет Зеркало постоянно Обновляется🎁 Рассчитайте Ваш Приветственный Бонус МостбетКак Отличить старое Зеркало От Подделкиподдержки Пользователей На Зеркаленедалеко Найти...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here