कोरोना का खतरा अभी टला नहीं: WHO ने कहा- ओमिक्रॉन से 43% ज्यादा तेजी से फैलता है XE वैरिएंट, ब्रिटेन में 500 से ज्यादा केस मिले

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। WHO के मुताबिक ओमिक्रॉन का एक नया XE वैरिएंट आया है, जो BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। इसका मतलब है कि यह ओमिक्रॉन के ओरिजनल वैरिएंट से 43% ज्यादा तेजी से फैलने वाला है। XE वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 को मिलकर बना है।

हालांकि, WHO ने कहा कि जब तक इस वैरिएंट के ट्रांसमिशन में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाता, तब तक इसे ओमिक्रॉन के वैरिएंट के तौर पर ही देखा जाएगा।

ओमिक्रॉन के XE वैरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था। तब से अब तक इस वैरिएंट के 600 से ज्यादा मामला मिल चुके हैं। इसके अलावा ये वैरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, XE वैरिएंट कितना खतरनाक है या इस पर वैक्सीन काम करेगी या नहीं, इसके लिए अभी पर्याप्त डेटा नहीं मिला है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1335 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 43,025,775 हो गई है। देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 13,678 है। पिछले 24 घंटे में 1918 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, 52 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,21,181 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 23,57,917 लोगों को वैक्सीन लगी है। अब तक देश में कुल 1,84,31,89,377 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Legjobb On The Web Kaszinók Magyarországon Magyar Online Kaszinók 2025

Top 10 Legjobb Online Kaszinók Magyarországon 2025Content💳 Milyen Kifizetési Módszereket Használhatok Some Sort Of Magyar Interentes Kaszinókban?"Híres Fizikai Kaszinók MagyarországonOnline-casinok HuSzámold Ki A Kaszinóbónuszodat"A...

Beste Deutsche On-line Casinos 2025: Ggl-lizenziert & Seriös

"Expire Besten 17 On The Web Casinos Im VergleichContentBeliebte SpieleSind Online Casinos In Deutschland Erlaubt? Live On Line Casino Spiele: Online Roulette Und Blackjack...

получу Apk-файл Android и Мобильное Приложение Ios

Казино Mostbet Скачать Официальное Приложение На Андроид только Айфон БесплатноContentМожем Ли вместе Снять Деньги с Приложения?Пополнение Счёта И Вывод материальнопроизводственных В ПриложенииПоследнее Обновление –...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here