कोरोना ने एक बार फिर बदला अपना अवतार, डेल्टा और ओमिक्राॅन के बाद रहा ‘डेल्टाक्राॅन’

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कोरोना का कहर अभी भी जारी है। कई देशों में वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। कोविड के कई वैरिएंट अब तक सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन को अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वैरिएंट बताया जा रहा है लेकिन ओमिक्रॉन की तुलना में डेल्टा वैरिएंट अधिक घातक है। ज्यादातर देशों में पिछले साल डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव रहा। अब ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट के मिलने से नए वैरिएंट का खतरा दिखने लगा है। ब्रिटेन में डेल्टाक्राॅन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके पहले साइप्रस में डेल्टाक्राॅन वैरिएंट का पता चला था। उस समय साइप्रस यूनिवर्सिटी में जैव प्रौद्योगिकी और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोन्डियोस कोस्ट्रिक्स ने डेल्टाक्रॉन को खोजा था। दावा किया गया था कि यह हाइब्रिड वैरिएंट बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन का स्थान ले सकता है। हालांकि कई विशेषज्ञों ने तब इस वैरिएंट को लेकर प्रयोगशाला की गलती बताया गया था। ब्रिटेन में इस वैरिएंट के पता चलने के बाद यूके हेल्छ सिक्योरिटी एजेंसी की साप्ताहिक वैरिएंट सर्विलांस रिपोर्ट को डेली मेल ने प्रकाशित किया। हालांकि हाइब्रिड वैरिएंट की उत्पत्ति ब्रिटेन में हुई है या फिर यह बाहर से आया है इसका पता नहीं चल सका है। साइप्रस में भी डेस्टाक्राॅन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह वेरिएंट बहुत अधिक खतरा पैदा न करें। ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ प्रोफेसर पॉल हंटर ने इस बात का तर्क दिया कि यूके में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट के खिलाफ इम्युनिटी का स्तर बहुत मजबूत और बेहतर हो गया है। दोनों वैरिएंट के मामले भी कम हो रहे हैं। ऐसे में सैद्धांतिक रूप से नए वैरिएंट का ट्रांसमिशन आसान नहीं होगा।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт Pinco Casino.759

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Serise Online Casinos ohne OASIS in Deutschland.281

Seriöse Online Casinos ohne OASIS in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...

Beste Deutsche Online Casinos 2025: Ggl-lizenziert & Seriös”

Online Casinos Mit Echtgeld 2025: Top Ten Anbieter Im TestContentJokerstar – Welcher Joker Unter Living Room Casinos 4, 6Deutsche Online Casinos Mit Einer Franchise...

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников Онлайн-казино 7к казино, нацеленное на начинающих геймеров, предоставляет легкий для понимания интерфейс пользователя и несложные условия, чтобы упростить...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here