विश्व में सर्वाधिक, भारत में रिकॉर्ड करीब 90 हजार मामलों की पुष्टि, बीते पांच दिन से हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हो रहीं प्रतिदिन

- Advertisement -
- Advertisement -

शुक्रवार देर रात से अब तक 89,954 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख 831 हो गया है। अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी 31 लाख 78 हजार 110 हो गई है। सक्रिय मरीज आठ लाख 52 हजार 125 रह गए हैं। अब तक 70,596 लोगों की जान भी जा चुकी है। शनिवार के 1,050 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 312, कर्नाटक में 118, उत्तर प्रदेश में 81, तमिलनाडु में 61, बंगाल में 58, पुडुचेरी में 18, गुजरात में 16, जम्मू-कश्मीर में 15 और केरल में 11 मौतें शामिल हैं।

Source: Instagram

मात्र 13 दिन के भीतर मरीजों का आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख पर पहुंचा था। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर गया। शनिवार को देशभर में करीब 90 हजार नए मामले सामने आए, जिसमें अकेले महाराष्ट्र में ही 20 हजार से ज्यादा नए केस शामिल हैं। शुक्रवार को ही मरीजों की संख्या 40 लाख से अधिक हुई थी।

बंगाल में 3,042 नए मामलों के साथ 1.77 लाख, ओडिशा में 3,543 नए केस के साथ 1.20 लाख और त्रिपुरा में रिकॉर्ड 691 नए मामलों के साथ अब तक कुल 14,527 संक्रमित सामने आ चुके हैं। राजस्थान में 718 नए केस के साथ 88,515 और जम्मू-कश्मीर में 1,251 नए मामलों के साथ अब तक 42,241 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में नए मामले मिले हैं। राज्य में एक दिन में पहली बार 6,692 नए संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 30 अगस्त को 62 सौ नए केस मिले थे। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है, जबकि 3,843 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है।

इस राज्य में अब तक 3,094 लोगों की जान भी जा चुकी है। महाराष्ट्र में लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में रिकॉर्ड 20,801 नए केस सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख 83 हजार 862 हो गई है। राज्य में अब तक 26,276 मरीजों की जान भी जा चुकी है। गुजरात में 1,311 नए मामले सामने आए हैं और कुल मरीज एक लाख तीन हजार से अधिक हो गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, действующие премия коды 1хбет во время регистрирования

Актуальные премия коды нужно найти во отрасли «Акции» возьмите веб сайте али во подвижном приложении 1xBet. Также промокоды могут являться излиты через партнерские сайтики...

Hvorfor blandet den ferske kyllingen seg med sporet? Den nye latteren informerte meg.

«har eksistert i over 175 aldre, den første søkingen på nettet i 1847. Men siden den klassiske punchlinen kan være overbrukt, åpner den en...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here