कोरोना अपडेट:देश-दुनिया में कोरोना का खतरा,चीन की 80% लोग संक्रमित

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच चीन के एक सरकारी वैज्ञानिक का कहना है कि देश के 80% लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए अगले दो या तीन महीनों में संक्रमण के मामलों में उछाल की संभावना कम है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के चीफ एपिडेमियोलॉजिस्ट वू जून्यो ने कहा- लूनर न्यू ईयर के मौके पर लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। इससे संक्रमण फैलेगा भी लेकिन कोरोना की नई वेव आने की संभावना कम है।

भारत में शनिवार (21 जनवरी) को 131 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1940 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वदेशी वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक 26 जनवरी को भारत में अपनी तरह की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च करेगी। दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि वह इंट्रानेजल वैक्सीन को सरकार द्वारा खरीद के लिए 325 रुपए प्रति शॉट और निजी वैक्सीन सेंटर्स के लिए 800 रुपए प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी।

चीनी दवा निर्माता सिनोफार्म ने कहा कि उसकी mRNA वैक्सीन को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने कहा कि ये ओमिक्रॉन वैरिएंट से लड़ने में मददगार साबित होगी। शंघाई में कंपनी ने एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी बनाया है जहां हर साल इस वैक्सीन के 2 बिलियन डोज बनाए जाएंगे।

जापान
जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (21 जनवरी) को वहां 78 हजार 954 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में कोरोना के मामलों की संख्या 6,607 रही। मौत का आंकड़ा 398 रहा। 683 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जापान और साउथ कोरिया के नागरिकों पर बैन के बाद अब चीन के कुछ लोगों को देश में आने की छूट दी लिए। उनके लिए वीजा के नियमों में ढील की है।

कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 67 करोड़ 29 लाख 82 हजार 75 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 42 हजार 978 मौतें हो चुकी हैं।

इन देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Apostas Esportivas & Cassino

"Sign In Mostbet GuiaContentMostbet - Um Melhor Casino Electronic Site De Apostas Online Do BrasilComo Dar Na MostbetLinhas Elizabeth Probabilidades Na MostbetGuia Passo A...

Stay Casino Review 2025 Vip Bonus Up To 6000 + A Hundred And Twenty-five Spins

Stay Casino Review Australia 2025 $5000 Welcome BonusContentLive Dealer GamesBanking And Client Support: Accessibility And AssistanceDoes Stay Online Casino Possess A Vip Plan? Stay...

Mostbet Brasil: É Confiável? Cadastro E Bônus De R$2000″

Site Oficial Sobre Cassino Online At The Apostas No BrasilContentAplicativo OficialTipos De JogosE-sports E Apostas Virtuais Na Casa De Aposta MostbetBônus Na MostbetBenefícios Exclusivos...

“junte-se À Plataforma

Fairspin Casino ️ 450% Bônus + A Hundred And Forty Rodadas GrátisContent⚒️ Apoio Ao Cliente Amigável Elizabeth Veloz No On Line Casino Fairspin PortugalTfs...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here