कोरोना की ‘नकली’ दवा फेवीमैक्स से हड़कंप:ओडिशा में खुलासा- रैपर पर लिखे कंटेंट दवा में नहीं, ग्वालियर भी भेजे गए 40 हजार पत्ते,

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश में नकली रेमडेसिविर के बाद अब कोरोना में दी जाने वाली टैबलेट फैवीमैक्स के नकली होने का मामला भी सामने आया है। ओडिशा में नकली फेवीमैक्स की खेप मिली है। वहां औषधि विभाग ने जांच कराई, तो जो कंटेंट दवा के रैपर पर लिखे हैं, वह उसमें हैं ही नहीं। इस कारण इसे नकली माना जा रहा है। पता चला कि इस दवा के 40 हजार पत्ते ग्वालियर में सप्लाई किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद ड्रग विभाग हरकत में आ गया। एक मेडिकल स्टोर से 250 पत्ते मिल गए हैं। 320 टैबलेट सैंपल लेकर भोपाल जांच के लिए भेजी गई है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी ने फेवीमैक्स दवा बनाकर कोरोना के इलाज के लिए देशभर में सप्लाई की है। हाल ही में ओडिशा में इस मामले में किसी ने शिकायत की थी कि अभी वहां जो फेवीमैक्स दवा मिल रही है, वह नकली है। इस पर वहां के औषधि विभाग ने छानबीन की। बाजार में मिल रही दवा को निगरानी में लेकर सैंपलिंग कराई। इसमें पाया गया कि दवा के पैकेट पर जो कंटेंट लिखे हैं, उनमें से कुछ कंटेंट टैबलेट में नहीं हैं। इस पर वहां काफी मात्रा में यह दवा जब्त की।

ओडिशा के औषधिय विभाग ने ग्वालियर प्रशासन को दी जानकारी

जांच के दौरान पता चला कि वहां से ये दवा ग्वालियर में सप्लाई की गई है। इस पर वहां के औषधि विभाग ने ग्वालियर प्रशासन को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर दिलीप अग्रवाल ने बताया, पता चला कि दवा के 40 हजार पत्ते ग्वालियर में महादेव मेडिकल एंड सर्जिकल पर सप्लाई किए गए हैं। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर अग्रवाल ने महादेव मेडिकल पर छापा मारा। काफी हद तक दवा बिक चुकी थी। मेडिकल से इस दवा के 250 पत्ते निगरानी में लिए गए हैं। साथ ही, 320 टैबलेट को सैंपल में लेकर भोपाल भेजा गया है।

24 से 30 अप्रैल के बीच आए थे यह पत्ते

पता लगा है कि 24 से 30 अप्रैल के बीच महादेव मेडिकल पर इस दवा के 40 हजार पत्ते ग्वालियर आए थे। जिसमें से 500 पत्ते उन्होंने तत्काल वापस कर दिए हैं। यहां से ड्रग विभाग ने 250 पत्ते बरामद किए हैं।

जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि मेडिकल स्टोर से जो दवा मिली, उसे जब्त कर सैंपल लिए हैं। सैंपल भोपाल भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता लगेगा कि यह दवा असली है या नकली।

क्या काम आती है टैबलेट

टैबलेट में विटामिन B-9, फोलिक एसिड, आयरन व जिंक होते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहयोग करते हैं। इस कारण यह दवा कोरोना मरीजों को दी जा रही थी। एक पत्ते में 10 टैबलेट होती हैं। एक पत्ते की कीमत करीब 70 से 80 रुपए होती है

- Advertisement -

Latest news

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In Ihrer Casino Liste【2025】

Im Online Casino Echtgeld Setzen: Beste Anbieter 2025"ContentDie Lukrativsten Echtgeld-boni 2025 Internet Marketing VergleichWas Sind Expire Beliebtesten Spielautomaten Inside Deutschland? Welches Ist Perish Beste...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Review du jeu Sugar Rush par Pragmatic Play : un délice sucré pour les joueurs français

 Le secteur des jeux de casino en ligne continue de surprendre avec des titres innovants et captivants. Sugar Rush de Pragmatic Play s'impose comme...

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here