ग्वालियर अस्पताल में कोविड पेशेंट के गहने हुए चोरी, पहले अस्पताल वाले टालते रहे, अब 15 दिन बाद हुई है एफ.आई.आर

- Advertisement -
- Advertisement -
राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अस्पताल में कोविड पेशेंट महिला की मौत के बाद उसके सोने और डायमंड के गहने चोरी चले गए। घटना उपभोक्ता फोरम कोर्ट के जज के साथ हुई। मामला सामने आने के 15 दिन बाद रविवार को गोला का मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना 29 अप्रैल को बिड़ला अस्पताल की है।
सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित टाउनशिप निवासी अरुण सिंह तोमर उपभोक्ता फोरम में जज हैं। 19 अप्रैल को उनकी पत्नी सरला तोमर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर पत्नी को बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में भर्ती करते समय सरला तोमर दोनों हाथ में सोने की अंगूठी, एक अंगूठी में डायमंड लगा था। इसके अलावा कान में टॉप्स, पैरों में पायल, बिछिया व नाक में लोंग पहने थीं।
29 अप्रैल की रात 11 बजे सरला देवी की मौत हो गई। परिजन को सूचना दी। इस पर जज का बेटा राघवेन्द्र सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। यहां बकाया बिल 3.11 लाख रुपए भी जमा किए। उस समय तक महिला के शव को कोविड बैग में पैक कर मुक्तिधाम के लिए भेज दिया गया था। डॉक्टर ने एक लोंग व पायल परिजन को सौंप दी। शेष सामान उनके कपड़े के बैग में रखा होने की बात कही।
इसके बाद, कोविड गाइडलाइन से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो से तीन दिन बाद जब परिजन ने उनका बैग खोला, तो उसमें गहने नहीं थे। साथ ही, पेशेंट का ऑक्सीमीटर व एक हजार रुपए नकदी भी गायब थे। पुलिस ने मामले में रविवार को जज के बेटे राघवेन्द्र सिंह की शिकायत पर बिड़ला हॉस्पिटल के अज्ञात वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में TI गोला का मंदिर थाना विनय शर्मा का कहना है, FIR दर्ज कर ली है। अब CCTV कैमरों की फुटेज देखकर चोरी करने वाले की पहचान की जाएगी।
अस्पताल वाले टालते रहे
मामले में इतनी देरी से FIR का कारण यह है, जब गहने बैग में नहीं मिले, तो जज के बेटे ने बिड़ला हॉस्पिटल प्रबंधन को मामले की सूचना दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी को बेनकाब करेंगे। ऐसा हुआ नहीं। वह मामले को टालते गए। इसके बाद राघवेन्द्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मुरार में भी हुई थी ऐसी ही शिकायत
हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले लगातार इस तरह की हरकतें होती रही हैं। हाल में मुरार जिला अस्पताल में गुढ़ा निवासी पूनम वीरे के गहने चोरी हो गए थे। घटना के एक दिन बाद पूनम की मौत भी हो गई थी। मुरार थाना में मामला भी दर्ज है।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1633

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Значение мотивов в восстановлении в конце смены

Значение мотивов в восстановлении в конце смены В современном времени, где рабочий период часто становится в гонку беспокойства, дедлайнов и переизбытка внимания, умение полностью перезагружаться...

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here