सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी

बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राम चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित किया और कहा की आज देश के अंदर साम्प्रदायिक फासीवादी ताकतों का सत्ता पर कब्जा है। इसके खिलाफ लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत लड़ाई लड़ते हुए फासीवादी ताकतों को पिछे ढकेला गया जिसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों में CPM महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी का योगदान बहुत बड़ा था। इस समय हम लोगों के बीच से जाना देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। येचुरी जी छात्र जीवन से ही कम्युनिस्ट राजनीति में सक्रिय रहे JNU के अध्यक्ष भी रहे। देश से फासिस्ट ताकतों को खत्म करने की लड़ाई को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को मंजिल तक पहुंचाने की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाकपा-माले के जिला सचिव लाल साहब राम,राज्य कमेटी सदस्य बशिष्ठ राजभर, भागवत बिंद, लीलावती जी, मुन्नी सिंह, जगदीश जी, योगेन्द्र राम, सुरेन्द्र राम, नंदलाल बर्मा, जनार्दन सिंह, रामकुमार सिंह,दीपन राम, मंजू देवी अशोक राम आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

- Advertisement -

Latest news

वन नेशन-वन इलेक्शन आखिर कैसे करेगा काम? क्या होगी इसकी रूपरेखा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कर्नाटकः गणेश विसर्जन के दौरान मांड्या में सांप्रदायिक हिंसा, भीड़ ने कई दुकानों को किया आग के हवाले

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कर्नाटक के मांड्या के नागमंगला में बुधवार रात गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। घटना रात...

अमेरिकी गायक के प्रियंका उनके म्यूजिक पर बेटी मालती के साथ थिरकती नजर आई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें निक ब्लू जैकेट के नीचे...

70 पार के सभी लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 5 लाख तक मुफ्त इलाज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर...

धरती से 700 किमी ऊपर अंतरिक्ष में अरबपति ने की स्पेसवॉक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन में 12 सितंबर को 2 एस्ट्रोनॉट्स ने पृथ्वी से करीब...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here