क्रोहन डिजीज नामक बीमारी की स्थिति काफी दर्दनाक और आपको कमजोर करने वाली होती हैं, सात लाख से अधिक लोगों को है यह बीमारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। क्रोहन डिजीज नामक बीमारी की स्थिति काफी दर्दनाक और आपको कमजोर करने वाली हो सकती है। कुछ स्थितियों में इसके कारण जानलेवा समस्याओं का भी खतरा हो सकता है। क्रोहन डिजीज का अब तक कोई ज्ञात इलाज नहीं है, लेकिन उपचार में इसके संकेतों और लक्षणों को कम करने के लिए सहायक विधियों को प्रयोग में लाया जाता है। क्रोहन डिजीज में आपकी छोटी-बड़ी दोनों आंतें प्रभावित हो सकती है। अगर इस बीमारी पर समय रहते ध्यान न दिया जाए या फिर इसका इलाज न हो पाए तो लिवर और किडनी से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का भी खतरा हो सकता है। क्रोहन डिजीज के कारण आपको दस्त, बुखार, थकान, पेट में दर्द और ऐंठन, शौच से खून आने, बार-बार मुंह के छाले होने और भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। गंभीर बीमारी के शिकार लोगों को समय के साथ त्वचा, आंखों और जोड़ों में सूजन और किडनी स्टोन जैसी समस्या भी हो सकती है। क्रोहन डिजीज का वर्तमान में कोई इलाज नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोग के लक्षणों के आधार पर विभिन्न प्रकार के सहायक उपचार प्रक्रियाओं को प्रयोग में लाया जाता है। कुछ प्रकार की दवाइयां शरीर में सूजन को कम कर देती हैं। दस्त और पाचन की दिक्कतों को कम करने के लिए कुछ दवाएं विशेष लाभकारी हो सकती हैं। गंभीर स्थिति वाले रोगियों को सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। जिन महिलाओं को क्रोहन डिजीज होता है, उनमें हार्मोनल विकारों का खतरा भी अधिक हो सकता है। इस स्थिति में अन्य लक्षणों के साथ अनियमित मासिक धर्म या फिर इससे संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ जाता है। क्रोहन डिजीज, पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर देती है और आंतों में रक्तस्राव का कारण बन सकती है इसलिए महिलाओं में आयरन की कमी या एनिमिया होने का खतरा भी अधिक हो सकता है। ये बीमारी यौन इच्छाओं में कमी और शरीर की छवि को भी प्रभावित कर सकती है। धूम्रपान की आदत को छोड़कर इस गंभीर रोग से बचाव करने में मदद मिल सकती है। लक्षणों पर ध्यान देना और समय पर इसका इलाज कराना आवश्यक हो जाता है।

- Advertisement -

Latest news

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...

Pin Up Casino присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн.261 (2)

Pin Up Casino — присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн ...

Sportwetten Bonus September 2025 » Wettbonus Vergleich

alles rund um das Thema Wettbonus! Anschließend muss der Einzahlungsbetrag einmal mit qualifizierenden Wetten umgesetzt werden, bevor die Wett-Credits gutgeschrieben werden. Bei der Umsatzbedingung handelt...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.584

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here