दहेज के लिए युवती को कर रहे प्रताड़ित, शादी के 3 माह बाद मांगने लगे 5 लाख़

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल के बैरसिया इलाके में रहने वाली महिला ने पति पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। इसके तीन माह बाद पति पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर वह उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, 21 साल की लड़की की शादी इस्लामिक रीति-रिवाज़ के अनुसार 24 मई 2021 को बैरसिया के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। युवक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के तीन माह बाद पति उससे 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दहेज देने में उसने असमर्थता जताई। इस पर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। पति का कहना था कि जब तक दहेज नहीं लाओगी तब तक तुम्हें इसी तरह परेशान किया जाएगा। उसे शारीरिक कष्ट देना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां, पति के खिलाफ उसने केस दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों से फोन पर बात करती थी। इस पर पति को लगता था कि वह किसी और से बात कर रही है। वह शादी के बाद से उसके चरित्र पर संदेह करता था। पीड़िता ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका मायके के अलावा किसी से बात नहीं होती फिर भी पति मानने को तैयार नहीं हुआ। वह गलत समझता रहा। अभी युवक फरार है पुलिस की तलाश जारी है।

- Advertisement -

Latest news

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2303

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Обзор онлайн-казино: процесс регистрации и игровой функционал Леон казино

Обзор онлайн-казино: процесс регистрации и игровой функционал Леон казино Оформление профиля в интернет-казино — это начальный этап к захватывающему миру гэмблинга. Процесс регистрации как правило...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4712

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1846 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here