दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली है मां , बेटी दुआ के हाथों किया प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। बॉलीवुड के इस लोकप्रिय कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी (DP Pregnancy News) का ऐलान बेहद खास और प्यारे अंदाज में किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
बेटी दुआ ने शेयर की खुशखबरी
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है, वहीं दुआ का चेहरा भी आंशिक रूप से छिपा हुआ है।
फोटो का सबसे खास पहलू यह है कि नन्ही दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई दे रही है, जिससे दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी का संकेत मिलता है।
खास अंदाज में अनाउंसमेंट
इस तस्वीर के जरिए कपल ने बेहद यूनिक तरीके से यह खुशखबरी साझा की है। दीपिका ने पोस्ट के साथ नजरबट्टू की इमोजी शेयर कर अपने अंदाज में इस पल को खास बनाया
इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
सेलिब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं
कपल के इस पोस्ट पर कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, भूमि (Bhumi Pednekar) और सामांथा प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। फैंस भी इस खुशखबरी को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
दो साल पहले हुआ था दुआ का जन्म
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद, 8 सितंबर 2024 को उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ था। अब दो साल बाद यह कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। इस खुशखबरी के साथ दुआ बड़ी बहन बनने वाली हैं।





