दिल्ली की लड़की से ट्रेन में हुआ दुष्कर्म, भोपाल आने पर FIR दर्ज करवाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल में चलती ट्रेन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। वारदात दिल्ली की 21 साल की लड़की के साथ पैंट्री कार में हुई। उसने भोपाल जीआरपी को बताया कि पैंट्री कार मैनेजर ने शुक्रवार रात उसके साथ गलत काम किया। तब करीब 10 बजे होंगे। समय के मुताबिक जीआरपी का अंदाजा है कि ट्रेन हरदा से इटारसी के बीच रही होगी। मैं 21 साल की हूं। पुरानी दिल्ली में रहती हूं। 9 फरवरी को दिल्ली से मुंबई गई थी। वहां लोग बोले- मुंबई अच्छा नहीं है। यहां लड़कियों को बेच देते हैं। तुम वापस चली जाओ। लोगों के कहने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी। इस ट्रेन में भीड़ थी, इसलिए भुसावल स्टेशन पर उतर गई। यहां से शाम 6 बजे यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच में बैठ गई। मैं फर्श पर ही कंबल बिछाकर सो गई। रात करीब 8 बजे मोटा-लंबा सा आदमी आया। वह नीली शर्ट पहने हुए था। उसने मुझे उठाया। बोला- यहां क्यों सो रही हो? जनरल डिब्बे में सीट खाली है। जाकर सो जाओ। वह मुझे जबरन जनरल बोगी की तरफ ले जाने लगा। कैंटीन वाले डिब्बे के पास जाकर बोला कि यहीं गेट के पास सो जाओ।

मैं उसके कहने पर गेट के पास सो गई। थोड़ी देर बाद वही आदमी वापस आया। मुझे उठाकर कैंटीन वाले डिब्बे में ले गया। मेरे साथ उसने गलत काम किया। मैं चिल्लाई तो मुझे तीन-चार थप्पड़ मारे। धमकी दी कि किसी को बताया तो ट्रेन से धक्का देकर मार डालूंगा। मैं रोती हुई अपना सामान उठाकर दूसरे डिब्बे में चली गई। उस वक्त रात के 10 बजे रहे होंगे। मुझे ट्रेन में दो लोग मिले। उन्हें मैंने घटना के बारे में बताया। ट्रेन भोपाल आने के बाद उन्हीं दो लोगों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई। भोपाल रेलवे स्टेशन के डिप्टी मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पास कंट्रोल रूम से मैसेज आया। हम अटैंड करने पहुंचे तो ट्रेन का पैंट्री कार कोच अंदर से बंद था। कर्मी खोल नहीं रहे थे। कोच खुलवाकर सभी को हिरासत में ले लिया है। 15 से 20 लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, लेकिन इनमें से कुछ यात्री थे, जो टिकट लेकर पैंट्री कार में बैठे हुए थे। इस मामले में ऑन ड्यूटी स्क्वॉड पर भी सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4712

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide In recent years, the popularity of online casinos has skyrocketed, particularly in New Zealand. With the...

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here