डेंगू की क्या स्थिति है? आइए जानते हैं महाराष्ट्र डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों मच्छर जनित रोगों के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस साल अब तक महाराष्ट्र डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा है। जुलाई तक ही यहां डेंगू के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार साल के पहले सात महीनों में राज्य में डेंगू के केस में 83 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक और केरल में भी डेंगू के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठते हैं कि दिल्ली में डेंगू की क्या स्थिति है? क्या यहां भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, आइए इस बारे में दिल्ली के डॉक्टर्स से जानते हैं। नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों से पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल (2023 में) डेंगू के 9,266 मामले और 19 मौतें दर्ज की गईं थी। वहीं इस साल, दिल्ली में जुलाई तक डेंगू के 260 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल में इसी अवधि में दर्ज किए गए 136 मामलों से लगभग दोगुना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के खतरे को लेकर सभी लोगों को लगातार सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। दिल्ली स्थित एक अस्पताल में आईसीयू विभाग के डॉक्टर वीरेंद्र सिंह बताते हैं, दिल्ली के कई अस्पतालों में ओपीडी में आ रहे रोगियों में डेंगू का निदान किया जा रहा है। फिलहाल भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या कम है। आंकड़ों से भी पता चलता है कि दिल्ली सहित कई राज्यों में इस साल संक्रमण के मामले पहले की तुलना में अधिक देखे जा रहे हैं। रोग के खतरों को लेकर हम पहले से सावधान हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के अस्पताल से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में डेंगू के कारण कुछ लोगों को भर्ती किया गया है। हालांकि गंभीर स्थितियों जैसे प्लेटलेट्स कम होने या आईसीयू में भर्ती होने का जरूरत फिलहाल नहीं देखी जा रही है। बरसात के दिनों में गमलों, टायरों, टूटे बर्तनों या झुग्गियों के ऊपर प्लास्टिक की चादरों के नीचे पानी जमा हो जाता है। ये सभी मच्छरों के प्रजनन के लिए आदर्श स्थान होते हैं। पोखरों में जमा पानी और बंद नालियां भी डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लिए प्रजनन का उपयुक्त स्थल बन जाती हैं। पानी को जमा होने से रोकने के उपाय करके डेंगू के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

คู่มือทีละขั้นตอนในการถอนเงินรางวัลจาก 1xbet

คู่มือทีละขั้นตอนในการถอนเงินรางวัลจาก 1xbetในบทความนี้เราจะพาคุณไปรู้จักกับขั้นตอนการถอนเงินรางวัลจาก 1xbet อย่างละเอียดและง่ายต่อการทำตาม ไม่ว่าคุณจะเป็นผู้เล่นมือใหม่หรือมือเก่าก็สามารถดำเนินการถอนได้อย่างมั่นใจและปลอดภัย 1xbet เป็นแพลตฟอร์มพนันออนไลน์ที่มีระบบถอนเงินรวดเร็ว รองรับหลายช่องทาง และมีความน่าเชื่อถือสูง ด้วยวิธีการที่ถูกต้องจะช่วยให้คุณรับเงินรางวัลได้โดยไม่มีปัญหา พร้อมรับรองความสะดวกสบายและปลอดภัยสำหรับผู้ใช้งานทุกคนทำความเข้าใจกับนโยบายการถอนเงินของ 1xbetก่อนที่คุณจะเริ่มถอนเงิน สิ่งสำคัญคือต้องเข้าใจนโยบายและข้อกำหนดเกี่ยวกับการถอนเงินของ 1xbet เพื่อให้กระบวนการเป็นไปอย่างราบรื่น ทั้งนี้ 1xbet มีข้อกำหนดที่ชัดเจนในเรื่องของจำนวนเงินถอนขั้นต่ำ การยืนยันตัวตน และช่องทางการถอนเงินที่รองรับ นอกจากนี้ยังมีเงื่อนไขเกี่ยวกับโบนัส เช่น หากคุณได้รับโบนัสมาต้องทำยอดเทิร์นโอเวอร์ให้ครบก่อนที่จะสามารถถอนเงินรางวัลได้ การทำความเข้าใจในรายละเอียดเหล่านี้...

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here