राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी देखने को मिला। विजिबिलिटी घटने से कई ट्रेनें लेट हुईं। वहीं, फ्लाइट ऑपरेशंस पर भी असर पड़ा।
यूपी में 14 ट्रेनें लेट हुईं। वहीं, 2 फ्लाइट भी कैंसिल हुईं। धुंध के कारण कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही टूरिस्ट बस का एक्सीडेंट हो गया। इसमें 10 लोग घायल हो गए।
हरियाणा में विजिबिलिटी घटकर 5 मीटर रह गई। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में 50 मीटर तक से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था। MP में सबसे कम तापमान शहडोल में 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट हो रही है। केलांग में तापमान माइनस 9 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। अटल टनल लगातार दूसरे दिन भी बंद रही।