राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/ लटेरी विदिशा
लटेरी, 4 जुलाई देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आव्हान पर आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी के कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति पार्क शमशाबाद रोड लटेरी में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा मण्डल लटेरी राजकंवर बघेल ने पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम के आह्वान से आमजनो का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। चूंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे एव इनका रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से हो एवं अपने खेत बगीचा पार्क के किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अंजीर आदि लगाया जा सकता है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह बघेल नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अत्तू भंडारी, भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह राजपूत महेश साहू, राहुल साहू, वीर सिंह बघेल, आनंदपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुशवाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ आमिर सरकार पवन कुशवाह, हरिओम शर्मा, गोलू शर्मा शिवम शर्मा सहित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।