देश के सबसे बड़े IPO की तैयारी, LIC ने शुरू किया ग्लोबल निवेशकों के साथ रोड शो

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । देश के सबसे बड़े IPO का स्टेज तैयार होने लगा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्लोबल निवेशकों के साथ रोड शो शुरू कर दिया है। साथ ही ऐसी उम्मीद है कि इश्यू में इसके शेयर का भाव 2 हजार रुपए तय किया जा सकता है।

LIC ने रविवार को सेबी के पास इश्यू के लिए मसौदा जमा कराया है। कंपनी इसके जरिए 60-65 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती है। यह 31.5 करोड़ शेयर बेचेगी जो कंपनी की 5% हिस्सेदारी होगी। इस आधार पर इश्यू का भाव 2 हजार रुपए के आस-पास हो सकता है। इसके पास कुल 632 करोड़ शेयर्स हैं। रिटेल निवेशकों को 5% डिस्काउंट मिलता है तो उन्हें यह शेयर 1,900 रुपए के आस-पास में मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक, LIC ने ग्लोबल निवेशकों जैसे HSBC, कैपिटल ग्रुप, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, अबूधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और सिंगापुर जीआसी के साथ मीटिंग किया है। इसके साथ ही कनाडियन पेंशन फंड, स्टैंडर्ड लाइफ और HSBC म्यूचुअल फंड भी इसमें शामिल हैं।

वैसे घरेलू निवेशकों के लिए रोड शो बाद में शुरू किया जाएगा। कंपनी पहले विदेशी निवेशकों से एक भरोसा चाहती है कि वे इस इश्यू में अच्छी खासी संख्या में शामिल हों। चूंकि यह सबसे बड़ा और सरकार का इश्यू है, इसलिए LIC किसी भी कीमत पर इसमें कोई चूक नहीं चाहती है। वह पहले ही यह तय कर लेना चाहती है कि इसे 100% सब्सक्रिप्शन मिले।

सेबी के पास जमा मसौदे के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा इंडस्ट्री ने 2021 में कुल 6.2 लाख करोड़ रुपए का प्रीमियम हासिल किया था। यह एक साल पहले 5.7 लाख करोड़ रुपए था। ब्रोकिंग हाउस एंजल वन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि LIC का मार्केट कैप 13 से 15 लाख करोड़ रुपए होगा। यानी यह देश की सबसे मूल्यवान रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद सबसे बड़ी कंपनी होगी

रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए के करीब है। इस समय LIC में सरकार की 100% हिस्सेदारी है। इसका असेट्स 44 लाख करोड़ रुपए के पार है। इसके पास 29 करोड़ पॉलिसीज और 34.3 लाख करोड़ रुपए का लाइफ फंड्स है। 2,048 ब्रांच ऑफिस, 8 जोनल कार्यालय, 113 विभागीय कार्यालय और 11.48 लाख एजेंट्स इसके हैं।

पिछले 2 महीने से LIC के एजेंट लगातार अपने पॉलिसीधारकों से डीमैट अकाउंट खोलने के लिए कह रहे हैं। LIC ने भी खुद कहा है कि अगर आप इस IPO का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको डीमैट अकाउंट खोलना होगा। भारतीय शेयर बाजार में LIC का करीबन 3.67% हिस्सा है। यानी अन्य कंपनियों में जो उसका निवेश है, वह इतना है। इसके इस हिस्से का कुल वैल्यू 9.53 लाख करोड़ रुपए है।

NSE के 278 स्टॉक ऐसे हैं, जिसमें इसकी एक पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी है। बीमा कंपनियों का जो निवेश शेयर बाजार में है, उसमें अकेले यह 77% हिस्सा अपने पास रखती है। पर्सेंट के लिहाज से IDBI बैंक में इसकी सबसे ज्यादा 49.24% हिस्सेदारी है जबकि LIC हाउसिंग फाइनेंस में यह 45.24% की मालिक है। LIC के बैंकर्स में कोटक महिंद्रा, एक्सिस कैपिटल, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप, जेपी मोर्गन, JM फाइनेंशियल और अन्य हैं।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here