hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

देवास में 15 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया

परिवार ने पुलिस से कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, देवास। देवास में 15 वर्षीय बालिका के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद स्वजन 15 वर्षीय बेटी को सोमवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्वजन को बताया कि नाबालिग गर्भवती है।

इसके कुछ समय बाद ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार सदमे में है। नाबालिग के साथ कथित रूप से हुई घटना को लेकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए हैं।स्वजन के अनुसार बेटी सामान्य रूप से उनके साथ रहती थी और उसकी पढ़ाई भी जारी थी। हाल ही में उसने 9वीं कक्षा पास की थी और 10वीं में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। पिता ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद ही मिली। इससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।

बेटी के साथ हुई घटना से आहत स्वजन ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पिता का कहना है कि उन्हें अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ यह सब कब और कैसे हुआ। उन्होंने पुलिस से आरोपित का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − six =

Back to top button