धार भोजशाला का ज्ञानवापी की तरह होगा सर्वे:हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का आदेश

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इंदौर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने धार स्थित भोजशाला के ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) सर्वे की अनुमति दे दी है। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने इसकी जानकारी दी, जो ज्ञानवापी और मथुरा की लड़ाई भी लड़ रहे हैं। भोजशाला एक हिन्दू मंदिर है, जिसे मुस्लिम पक्ष ‘कमाल मौला मस्जिद’ बताता है। अब ASI इसका पूर्ण वैज्ञानिक सर्वे और खुदाई करेगी। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। भोजशाला परिसर और इसके चारों तरफ 50 मीटर के क्षेत्र में ये सर्वे होगा।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि कार्बन डेटिंग मेथड का इस्तेमाल कर के सर्वे में इस संरचना की उम्र का पता लगाया जाए। जमीन के भीतर और बाहर जो कई संरचनाएँ हैं, उन सबका सर्वे होगा। दीवारों, स्तम्भों, फर्श, छतों और इसके गर्भगृह को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा। ASI के वरिष्ठ अधिकारी इस सर्वे में शामिल होंगे और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। हाईकोर्ट ने एक्सपर्ट कमिटी द्वारा तैयार होने के बाद रिपोर्ट को पेश किए जाने का आदेश दिया है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा है कि ASI के डायरेक्टर जनरल/एडिशनल DG खुद मौजूद रह कर रिपोर्ट सौंपें। इसके लिए 6 हफ्ते का समय दिया गया है। एक्सपर्ट कमिटी में दोनों समुदायों के अधिकारियों को रखे जाने की कोशिश करने के लिए भी आदेश में कहा गया है। जो दरवाजे बंद हैं, उन्हें खोला जाएगा। अंदर जो मूर्तियाँ या अन्य वस्तुएँ मिलेंगी, उन सबके फोटोग्राफ्स लिए जाएँगे। कार्बन डेटिंग के जरिए उन सबकी उम्र का पता लगाया जाएगा।

साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि ये सर्वे किसी भी संरचना, वस्तुओं या मूर्तियों को नुकसान नुकसान पहुँचाए बिना अंजाम दिया जाए। इसके जरिए इस पूरे परिसर की वास्तविक प्रकृति और स्वभाव का पता लगाया जाए। हिंदू संगठन की माँग है कि भोजशाला परिसर में देवी सरस्वती (वाग्देवी) की मूर्ति स्थापित की जाए। ‘भोजशाला’ ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती को समर्पित एक अनूठा और ऐतिहासिक मंदिर है। इसकी स्थापना राजा भोज ने की थी। राजा भोज (1000-1055 ई.) परमार राजवंश के सबसे बड़े शासक थे। वे शिक्षा एवं साहित्य के अनन्य उपासक भी थे। उन्होंने ही धार में इस महाविद्यालय की स्थापना की थी, जिसे बाद में भोजशाला के रूप में जाना जाने लगा। यहाँ दूर-दूर से छात्र पढ़ाई करने के लिए आते थे।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...

आम आदमी पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्ताओं ने रंगरेज घाट नर्मदा तट पर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी...

पार्वती नदी पर बन रहा है वैकल्पिक मार्ग कार्य चालू

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया नरसिंहगढ़ को जोड़ने वाले रोड पर पार्वती नदी का पुल जो की क्षतिग्रस्त...

मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा खितौला में हिरन नदी मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here