धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे एक विशाल महासागर की खोज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर मौजूद है। अमेरिका के इलिनॉय राज्य के रिसर्चर्स ने इसकी खोज की है। इसमें सभी महासागर के कुल पानी से तीन गुना ज्यादा पानी मौजूद है। धरती पर पानी कहां से आया, इसकी खोज करते वक्त वैज्ञानिकों को इस महासागर के बारे में पता चला।

यह महासागर पृथ्वी की सतह के नीचे एक नीले रंग की चट्टान में छिपा है। खोज करने वाली टीम के वैज्ञानिक स्टीव जैकोब्सन ने बताया कि यह चट्टान एक स्पंज की तरह है जो पानी को सोखता रहता है। 2 हजार सीस्मोमीटर के जरिए 500 भूकंप की स्टडी के बाद इस महासागर का पता चला है।

दरअसल, पृथ्वी के नीचे उठने वाली तरंगें जब किसी नमी वाली चट्टान से होकर गुजरती हैं, तो इनकी गति धीमी पड़ जाती है। सीस्मोमीटर के जरिए इन्हीं तरंगों की स्टडी के बाद महासागर की खोज की गई।

इस खोज के बारे में पहली बार साल 2014 में जानकारी दी गई थी। इसे एक साइंटिफिक पेपर ‘डीहाइड्रेशन मेल्टिंग एट द टॉप ऑफ लोअर मैंटल’ में बताया गया था। हालांकि अब यह रिसर्च वायरल हो रही है। इस महासागर के सामने आने के बाद धरती पर पानी की उत्पत्ति को लेकर नई थ्योरी मिली है।

दरअसल, कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जाता है कि कॉमेट (धूमकेतू) के धरती से टकराने के बाद उसके प्रभाव से पानी उत्पन्न हुआ। हालांकि पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद महासागर से यह संभावना जताई जा रही है कि समुद्र समय के साथ धरती के नीचे से ही बाहर निकले हैं।

वैज्ञानिक जैकोब्सन ने बताया कि इस महासागर का धरती के नीचे रहना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर यह सतह से बाहर आ गया, तो पृथ्वी पर सिर्फ पानी ही होगा। जमीन के नाम पर सिर्फ पहाड़ों की ऊंची चोटियां ही बच पाएंगी।

पानी यानी हाइड्रोजन के 2 और ऑक्सीजन का 1 परमाणु
झमाझम होती बारिश हो, केतली से निकलती भाप हो या सिल्ली घिसकर तैयार बर्फ का रसीला गोला। पानी के इन तीनों रूपों को केमिस्ट्री में H₂O कहते हैं। H₂O यानी पानी का अणु। अणु किसी भी पदार्थ यानी सब्सटेंस की इकाई है।

यह ठीक वैसा ही है जैसे कोशिकाओं से मिलकर हमारा शरीर बनता है। यानी कोशिकाएं हमारे शरीर की इकाई हैं। H₂O यानी पानी तीन परमाणुओं से मिलकर बना है। इनमें दो हाइड्रोजन के परमाणु हैं और एक ऑक्सीजन का। इसलिए इसका नाम H₂O है।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.1388

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem Spis Treści Wprowadzenie do...

конторы Mostbet.572 (2)

Обзор букмекерской конторы Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

Анализ гэмблинг-платформы: основной портал и слоты

Анализ гэмблинг-платформы: основной портал и слоты Цифровые игорные игры превращаются в все более популярными, и казино предлагают широкий выбор слотов, чтобы удовлетворять запросам самых требовательных...

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Funny Chickens Crossing Streets.316

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Funny Chickens Crossing Streets ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here