दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए:धोखे से गली में बुलाया और हमला कर दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

लड़की को किडनैप करने की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी
दिल्ली के पांडव नगर में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एक शख्स ने 19 साल की लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। लड़का अपनी कार में लड़की को खींचने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पूरी वारदात के दौरान लड़की घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Latest news

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino Table des Matières ...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, функциональные скидка коды 1хбет во время регистрирования

Промокод можно использовать только всего один раз, после чего, главным образом, дается тридцал дней для прокрутки бонуса. Особые сайтики и запасы изо обзорами размещают...

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here