दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड:अगले 3 दिनों तक हो सकती है बारिश

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । दिल्ली में 14 साल बाद 7 नवंबर को सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2008 के बाद नवंबर महीने में सबसे ज्यादा और औसत से 4 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 1 नवंबर को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, सदी के अंत तक भारत के वार्षिक औसत तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। फिलहाल देश का वार्षिक तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस है, जो बढ़कर 29.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

रिसर्च में यह भी पता चला है कि कैसे जलवायु परिवर्तन दुनियाभर में मृत्युदर, लोगों की कमाई और एनर्जी के इस्तेमाल को प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन भी मंगलवार की सुबह AQI बेहद खराब रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 रहा, जो कि सोमवार को 354 था। दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण से राहत के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दोपहर बाद से हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली से लगे फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है।

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। यह ठंडक तेज सर्दी में बदल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसका असर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है। उत्तरी पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

- Advertisement -

Latest news

Guía Completa: Cómo Dominar las Tragamonedas con Función de Compra de Bonos

Tu Primer Paso en el Mundo de las Tragamonedas ModernasLas tragamonedas han evolucionado tremendamente en los últimos años, y una de las...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Online Casino 2025 De Bedste Spil Uden Rofus

Casino Uden Rofus Para 10 Bedste Spil Uden Om RofusContentCuracao E GamingFantastiske Live Gambling Establishment OplevelserEr Udenlandske Casinoer Troværdige Og Sikre At" "spille På?...

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here