दीवार ढहने से 9 लोग दब गए, 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया अभी तक दीवार के नीचे से पांच लोगों के शव निकाल लिए गए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि दतिया। अंचल में हो लगातार हो रही बारिश से राजगढ़ किले की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से 9 लोग दब गए। आसपास के लोगों ने 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। अभी तक दीवार के नीचे से पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। दो की तलाश की जा रही है। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें निरंजन वंशकार, ममता पत्नी निरंजन, राधा पुत्री निरंजन, सूरज पुत्र निरंजन, शिवम पुत्र निरंजन एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। हादसे में घायलों में मुन्ना पुत्र खित्ते वंशकार व उसका बेटा आकाश शामिल हैं। लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 3 बजे बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा तो किले की दीवार गिर गई है। हमने दो लोगों को तत्काल बाहर निकला और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन करना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब 8 बजे हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। सुबह 4 बजे से मलबा हटाया रहा है, लेकिन रेस्क्यू टीम एक भी आदमी को बाहर नहीं निकाल पाई है। मलबे की चपेट में निरंजन बंशकार ​​​​​और उसकी बहन का परिवार आया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बीते 30 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते किले की दीवार कमजोर हो गई थी।

- Advertisement -

Latest news

वन नेशन-वन इलेक्शन आखिर कैसे करेगा काम? क्या होगी इसकी रूपरेखा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

भारत सरकार ने चंद्रयान-4 को दी मंजूरी, ये मिशन हमारे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जरूरी, जानिए कैसे?

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ कैबिनेट ने चंद्रयान -4 मिशन को मंजूरी दे दी है। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना,...

बांग्लादेश को 17 अरब रुपये की मदद देगा अमेरिका, US डेलिगेशन से मिले मोहम्मद यूनुस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिका ने बांग्लादेश को 1700 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। इस मदद के...

सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़ के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर मेंमंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुंगावली में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़...

बच्चियों को अश्लील मैसेज भेज ब्लैकमेल करने के मामले में हिंदू संगठन का बड़ा प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी /जिला ब्यूरों भोपाल राजधानी भोपाल के बैरसिया में चार घंटे तक बंद रहे रोड भोपाल कलेक्टर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here