Festive Season: महालक्ष्मी पूजन और रूप चौदस एक ही दिन..इस वर्ष दिवाली 2020

- Advertisement -
- Advertisement -

अमावस्या 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, इसलिए 14 नवंबर को सुबह रूप चौदस (छोटी दीपावली) मनाई जाएगी जबकि शाम को महालक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली मनाई जाएगी।

Source: Facebook

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): हर साल दीपावली के समय मनाया जाने वाले 5 दिवसीय दीपोत्सव इस साल 5 दिन के स्थान पर चार दिन का रहेगा। क्योंकि 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक चतुर्दशी रहेगी। इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी।

इस साल अमावस्या की तिथि 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 15 नवंबर की सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। महालक्ष्मी माता का पूजन शाम को किया जाता है इसलिए 14 नवम्बर को माता के पूजन के बाद लोग अपने घरों को दीपों से रोशन करेंगे साथ ही आतिशबाजी करेंगे। 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद गोवर्धन पूजन व अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। 16 नवंबर को प्रतिपदा सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक है। उसे बाद द्वितीय तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार इस साल दीपोत्सव 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 16 नवंबर को भाईदूज के साथ समाप्त हो जाएगा। इस हिसाब से इस साल 4 दिन का दीपोत्सव रहेगा। सामान्यतः दीप पर्व कालीन तिथियों में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद एक घड़ी अधिक तक अमावस्या तिथि रहे उस दिन दीपावली मनाई जाती है।

13 नवंबर को प्रदोषकाल में धनतेरस एवं दीपदान शिवरात्रि का प्रदोष पर्व के साथ धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाएगी। रूप चौदस चतुर्दशी का पर्व अरूणोदयम से पूर्व मनाया जाएगा। 14 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन के समय स्वाति नक्षत्र और सौभाग्य योग रहेगा। इस साल पंचांग गणना में द्वितीय तिथि का क्षय हो रहा है। इसके कारण रूप चौदस सुबह मनाई जाएगी जबकि शाम को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इससे पूर्व भी द्वितीय तिथि का क्षय होने के कारण दीपोत्सव मनाए जाते रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Nomad Casino как начать играть в Казахстане.1823

Nomad Casino - как начать играть в Казахстане ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

KolayBet online casino Trkiye slot oyun koleksiyonu.1819

KolayBet online casino Türkiye - slot oyun koleksiyonu ▶️...

Rezension zum neuen Sportwetten ohne Oase und deutsche Spieler Meinung

Rezension zum neuen Sportwetten ohne Oase und deutsche Spieler MeinungDas Thema „neue Sportwetten ohne Oase“ sorgt aktuell für viel Gesprächsstoff unter deutschen Spielern. In...

Online Casinos in Australia Bonuses and Promotions.75

Online Casinos in Australia - Bonuses and Promotions ▶️...

Где обнаружить популярные онлайн казино с бонусом без депозита.

Где обнаружить популярные онлайн казино с бонусом без депозита. Отыскать топовые интернет-казино с бонусом без депозита — цель не из простых, но вполне выполнимая. В...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here