hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुर

दो पक्षों में विवाद :- सिहोरा में हंगामा करने वाले 10 और आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की FIR

सिहोरा के आजाद चौक में गुरुवार की रात हुए विवाद के बाद माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की लगातार गश्ती जारी है। लोग भी दहशत में है लेकिन आवागमन सामान्य रूप से जारी है। इस बीच शुक्रवार और शनिवार की सुबह पुलिस की कई टीमों ने 10 और हंगामा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले ही पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस ने 59 आरोपितों को मामले में गिरफ्तार किया है। जिन दस लोगों को पकड़ा गया है, ये हिंदू पक्ष से हैं इन पर दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

लाठीचार्ज कर भीड़ को किया तितर-बितर

बता दे कि शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओ ने हंगामा व प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इधर पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की है।

शुक्रवार शाम तक 49 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। थी इस मामले में पुलिस कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरे, आसपास के लोगों को पूछताछ कर रही है। कई असामाजिक तत्व घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है ऐसे लोगों की पहचान भी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर के अलावा पुलिस की क्राइम ब्रांच और अन्य अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है।

यह है मामला

सिहोरा के आजाद चौक​ में गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ो लोग वहां जमा हो गए। एक दूसरे पर पथराव कर तोडफोड़ शुूरू कर दी। भगदड़ के हालात बन गए। सिहोरा समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में एक पक्ष की तरफ से गुरुवार देर रात ही एफआईआर दर्ज कर ली गई।

बस से भरकर लाए गए आरोपी

पुलिस ने रात में ही उपद्रवियों की पहचान कर ली थी। इनमें शामिल किशोर और अ​धिक उम्र के लोगों को जहां सिहोरा में ही छोड़ दिया गया, वहीं लगभग 25 से 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर बस से शहर के थानों में ले जाया गया। जहां उनकी गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + fourteen =

Back to top button