डॉक्टरी की पढ़ाई का नया अध्याय: भोपाल से देश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में लाल परेड ग्राउंड,भोपाल से देश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ

देश में पहली बार मध्यप्रदेश में MBBS की पढ़ाई हिन्दी में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में रविवार को इसकी 3 किताबों का विमोचन किया। उन्होंने कहा- ये क्षण देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्निर्माण का क्षण है। सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिन्दी में शुरू करके शिवराज सिंह ने मोदी जी की इच्छा पूरी की है। देशभर में 8 भाषाओं में पढ़ाई हो रही है। यूजी नीट देश की 22 भाषाओं में हो रही है। 10 राज्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में करवा रहे हैं। भोपाल में किताबों के विमोचन के बाद शाह ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

शाह ने कहा- मेडिकल, इंजीनियरिंग में जो मातृभाषा के समर्थक हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अब हमें अपनी भाषा में शिक्षा मिलेगी। मप्र का चुनाव जब हो रहा था, घोषणा पत्र के भीतर यह जिक्र था। मोदी जी का नई शिक्षा नीति का सबसे पहले मप्र ने जमीं पर उतारा है। आज यह नई शुरुआत हो रही है। इसके लिए हिन्दी प्रकोष्ठ का गठन हुआ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- सोचने की प्रक्रिया अपनी मातृभाषा में ही होती है, इसलिए नेल्सन मंडेला ने कहा था- यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हो तो वह उसके दिमाग में जाती है। अनुसंधान अपनी भाषा में हो तो भारत के युवा भी किसी से कम नहीं हैं। वो विश्व में भारत का डंका बजाकर आएंगे। मध्यप्रदेश ने मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में कराने संकल्प लिया है। इससे देश में क्रांति आएगी।

कुछ दिनों बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में शुरू होगी। इसके लिए सिलेबस के अनुवाद का काम शुरू हो गया है। छह माह बाद, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री बोले- अंग्रेज हमें अंग्रेजी का गुलाम बना गए
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है। गरीब परिवारों के बच्चे, जो हिन्दी माध्यम में पढ़कर मेडिकल कॉलेज तो पहुंच जाते थे, लेकिन अंग्रेजी के मकड़जाल में फंस जाते हैं। कई ने तो मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी या फिर आत्महत्या तक पहुंच गए। मैंने एक बच्चे से पूछा- डॉक्टरी की पढ़ाई क्यों छोड़ दी, उसने रोते हुए कहा था- मामा अंग्रेजी समझ नहीं आती। हिन्दी में पढ़ाई ऐसे बच्चों के लिए काम आएगी।

सीएम ने कहा- यह काम तो आजादी के बाद ही हो जाना था, लेकिन यह अब हो रहा है। अंग्रेज चले गए, लेकिन हमें अंग्रेजी का गुलाम बना गए। अंग्रेजी बोलो तो इंप्रेशन पड़ता है। हमने अपने महापुरुषों को भी अपमानित किया। तात्या टोपे नगर को टीटी नगर कहने लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ा काम किया। उन्होंने भारतीय मानसिकता को बदल दिया। उन्होंने देश में हिन्दी बोलकर भारतीयों की शान को बढ़ाया। इटली, चीन अपनी भाषा में पढ़ा सकता है तो भारत क्यों नहीं कर सकता है। पहली बार जब मैंने वल्लभ भवन में हिन्दी में पढ़ाई की बात कही तो सभी इधर-उधर मुंह करके हंस रहे थे।

हिन्दी को भी हमने कठिन नहीं बनाया। किडनी को किडनी ही लिखा जाएगा, यकृत नहीं लिखा जाएगा। इसी साल 6 इंजीनियरिंग और 6 पॉलिटेक्टनिक कॉलेज में हिन्दी में पढ़ाई होगी। बाद में आईआईटी में भी हिन्दी में पढ़ाई होगी। आईआईएम की पढ़ाई भी हिन्दी में करवाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- आजादी के बाद मप्र देश में पहला राज्य होने वाला है, जो हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई करवाएगा। हमने पूरी तरह से शोध करके यह तय किया कि किस तरह से मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में करवा सकते हैं। हमने फर्स्ट ईयर की 3 किताबों का हिन्दी अनुवाद किया है। 97 डॉक्टरों की टीम ने इस पर काम किया है। हम आगे के पाठ्यक्रमों का भी हिन्दी अनुवाद करेंगे। मप्र देश में पहला राज्य है जो हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई करवाएगा।

97 डॉक्टरों ने चार महीने में तैयार की 3 किताबें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह काम चिकित्सा शिक्षा विभाग को दिया था। प्रदेश के 97 डॉक्टरों की टीम ने 4 महीने तक रात-दिन मेहनत कर अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया है। डॉक्टरों के साथ कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की टीम बनाई गई। इस टीम ने 24 घंटे, सातों दिन लगकर MBBS फर्स्ट ईयर की 5 किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया। इस प्रक्रिया में तकनीकी पहलुओं और छात्रों के भविष्य की चुनौतियों का भी ख्याल रखा गया है। इन किताबों को इस प्रकार अनुवादित कर तैयार किया गया है, जिसमें शब्द के मायने हिन्दी में ऐसे न बदल जाएं कि उसे समझना मुश्किल लगे।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush SIM: ¿Vale la pena para argentinos?

 En el vasto mundo de los juegos de casino online, Sugar Rush de Pragmatic Play ha captado la atención de muchos jugadores, especialmente en...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

Top ten Online Roulette Sites for real Money in 2025

According to the local casino site you choose, this really is between 0% and you will 50%. To discover more on the newest roulette...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here