इंदौर: बच्चों में आंखों की समस्या के मामले में तीन गुना बढ़ोतरी, मोबाइल स्क्रीन का पढ़ रहा बुरा असर…

- Advertisement -
- Advertisement -

डोक्टरों की मानें तो बच्चों में सामान्यतौर पर आंखों में दर्द, रूखापन और सिरदर्द की समस्या बढ़ी है। कई मामले तो ऐसे भी आए हैं जिनमें बच्चे ब्ल्यू स्क्रीन के सामने 10 से 12 घंटे बिता रहे हैं। आंखों से संबंधित समस्या से जूझने वालों में छह से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा हैं।

Source: Twitter

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): स्कूली पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक के लिए वह ब्ल्यू स्क्रीन (मोबाइल और टीवी) पर ही निर्भर हो गया है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि पिछले डेढ़ से दो माह में डॉक्टरों के पास आंखों से संबंधित समस्या लेकर आने वाले बच्चों की संख्या में तीन गुना तक का इजाफा हुआ है।

कोरोना काल में बच्चों पर इस संक्रमण का सबसे ज्यादा असर हुआ है। भले ही हर बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन इसके कारण वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है।

जिन बच्चों को चश्मा नहीं लगा है इस वक्त माता-पिता उन बच्चों को एंटीग्लेयर ग्लासेस लगवाएं। इससे आंखों को अपेक्षाकृत कम हानि पहुंचेगी। हर क्लास के बाद आंखों को 15 से 20 मिनट का आराम दें। नेत्र रोग विशेषज्ञ के अनुसार, ब्ल्यू स्क्रीन के कारण बच्चों में नेत्ररोग संबंधी मामलों में तीन से चार गुना तक इजाफा हुआ है।

बच्चे जब ऑनस्क्रीन होते हैं तो पलक भी नहीं झपकाते, जिससे उनकी आंखों में रूखापन आ जाता है।

इस परेशानी की वजह से अधिकतर छह से 14 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा जूझ रहे हैं। इस उम्र के बच्चे अपना भला-बुरा नहीं समझते और अभिभावक भी उन्हें व्यस्त रखने के लिए टीवी या मोबाइल दे देते हैं। ये बच्चे 10 से 12 घंटे स्क्रीन के सामने गुजार रहे हैं। ऐसे में इन बच्चों की दूर की नजर कमजोर होने की आशंका प्रबल है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के अनुसार, इस दौर में बच्चों में आंख और सिरदर्द की समस्या बढ़ी है।

इस परेशानी से बचने के लिए बच्चों को बार-बार आंखें धुलवाएं, मोबाइल के बजाए स्मार्ट टीवी पर क्लास अटेंड करवाएं। माता-पिता पीडीएफ पहले खुद कागज पर उतार दें फिर बच्चों से उसे करवाएं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन वर्मा के अनुसार, वर्तमान में जितने बच्चे आ रहे हैं सभी को अमूमन आंखों में रूखापन, धुंधला दिखना, सिरदर्द, आंसू आना जैसी समस्या हो रही है।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet apk.1020

Mostbet apk ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.360

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.130

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2766

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here