hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी- अपनी चालाकी बंद करे…

मध्य पूर्व में रणनीतिक जलमार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान इस जलमार्ग को बंद करने की धमकी देकर अमेरिका को ब्लैकमेल करने की कोशिश न करे।
ओवल ऑफिस से जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले कई दशकों की तरह चालाकी दिखाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भले ही ईरान ने शुक्रवार को जलमार्ग फिर से खोलने का संकेत दिया हो, लेकिन जब तक तेहरान परमाणु कार्यक्रम सहित किसी व्यापक समझौते पर सहमत नहीं होता, तब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही कोई बड़ा अपडेट मिल सकता है।


ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
दूसरी ओर, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पुष्टि की है कि उन्हें पाकिस्तानी सैन्य कमांडर की मध्यस्थता के जरिए अमेरिका के नए प्रस्ताव मिले हैं। ईरान वर्तमान में इन प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है, लेकिन उसने साफ कर दिया है कि वह अपने हितों के मामले में कोई समझौता या नरमी नहीं बरतेगा।
ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से सख्त सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया है। ईरानी सैन्य कमान का कहना है कि जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह नहीं हटाता और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही बहाल नहीं करता, तब तक जलमार्ग पर स्थिति ‘नियंत्रित’ ही रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =

Back to top button