hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश

दर्दनाक हादसा; ट्रक से टकराई  स्कूल बस, 13 बच्चों की मौके पर मौत

दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में एक ट्रक और स्कूल मिनी बस की टक्कर में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब सात बजे यह घटना तब हुई जब बस जोहानिसबर्ग में प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के छात्रों को ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों को ले जा रही मिनी बस अन्य वाहनों से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी तभी वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी। गौतेंग आपातकालीन सेवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बस चालक भी शामिल है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मदद का निर्देश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 18 =

Back to top button